दोष वादे चा मौन्यम इतने से सूत्र का पालन करने मुंगावली भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर होगा सुधासागर महाराज बुधवार को होगा पाषाण से निर्मित विशाल जिनालय के प्रभु का तिलक दान
मुंगावली-
– मंगलवार को तीर्थ चक्रवती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज संसघ सत्रह पिच्छिका के साथ तेरह साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद आज प्रातः काल की बेला में भव्य मंगल प्रवेश नगर में हुआ जहां श्रद्धालुओं द्वारा नगर बाहर के रेलवे फाटक पर पहुंचकर राष्ट्र संत निर्यापक श्रमण मुनि संघ की भव्य आगवानी की।
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में नगर वासियों ने भी मुनि संघ का मंगल प्रवेश कराया,वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी मुनि संघ की आगवानी कीर्ति स्तंभ के पास की इसके अलावा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र जैन ने मुनि संघ की आगवानी की


इसके बाद भव्य शोभायात्रा के रूप में मंगल प्रवेश हुआ जिसमें नगर की सभी संस्थाओं ने भाग लिया ओर सभी अपने अपने ड्रेस कोड में शामिल हुए,
इस दिव्य अलौकिक शोभायात्रा में पाठशाला के बच्चे कतार में चल रहे थे वहीं नगर की पहचान वीर सेवा दल दिव्य घोष भी चल रहा था,इसके अलावा मुनि संघ की आगवानी को लेकर नगर में उत्साह देखते ही बनता है पूरे शहर को जहां पोस्टर,बैनरों ओर फ्लेक्स से सजाया गया तो वहीं सभी ने अपने घरों के आगे तोरण द्वार बनाकर रंगोली से सजाया वही मुनि संघ का जगह जगह पाद प्रक्षालन किया गया तो नगर के रामलीला मंच पर कई परिवारों द्वारा रैंप पर मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर सौभाग्य प्राप्त किया।आगवानी में अशोक नगर बहादुरपुर,सिरोंज,भोपाल,सागर,सहि


त अन्य कई स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मेरे लिए तो आज भी वही मुंगावली है – मुनि श्री
मुनि श्री ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि बहुत लोग कहते है कि मुंगावली बदल गई है मगर मेरे आज भी वही मुंगावली है जो 1988 में थी मेरे लिए मुंगावली,मुंगावली है आज आप सभी का वह मंगल अवसर है जब आप लोगों ने नवीन जिनालय की नींव रखी थी और आज उसकी प्रतिमा का तिलक दान का समय आ गया है जल्द ही इसके निर्माण कार्य पूरा हो।
आज होगा तिलक दान प्रभु विराजमान होंगे दिव्य आसन पर
परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्री सुधासागर महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप
भइया के मंत्रोचार के बीच नगर के प्रमुख श्रावक श्रेष्ठी श्री मति उषा देवेन्द्र कुमार अर्पित कुमार सिघई के कर कमलों से परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा
गुणग्राही बनो तो सारे दोष दूर हो जायेंगे –मुनि श्री
धर्म सभा में मुनिश्री ने कहा कि दोष देखना और दोष निकालना बहुत बड़ा अपराध है हम गुणग्रही बनो तो सारे दोष दूर हो जायेंगे दोष वादे चा मौन्यम इतने से सूत्र का पालन करने से मुंगावली भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर बन जायेगा गुणग्राही बनो तो सारे दोष दूर हो जायेंगे हम लोग गुणों को नहीं देखते हमारी दृष्टि दोषों पर लगी रहती है इस प्रवृत्ति को सुधारने की आवश्यकता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
