आचार्य श्री धर्म सागर जी गुरु भवन का शिलान्यास श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल किशनगढ़ ने किया
श्री महावीर जी
शंतिवीर नगर में आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य श्री हँसमुख जैन धरियावद के निर्देशन में आचार्य श्री धर्म सागर जी गुरु भवन का शिलान्यास श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल
![]()
![]()
किशनगढ़, श्री किशोर काला गोहाटी, श्री संजय पुनीत पापड़ी वाल किशनगढ़ ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने बताया कि 53 वर्ष पूर्व
24 फरवरी 1969 को शान्तिवीर नगर में आचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा में तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्म सागर जी का पदारोहण हुआ है उस दिन 11 दीक्षाओं में हमारी भी मुनि दीक्षा हुई ।आचार्य पदारोहण स्मृति को चिर काल तक स्थायी रखने हेतु पद स्मृति धरोहर अंकन गुरु भवन
बनाया देरी से किंतु सराहनीय कार्य है।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारीसंकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी


