Head-and-shoulders portrait of a middle-aged man with glasses and a mustache in a black suit against a blue background.

मध्य प्रदेश में प्रतिभावान जैन युवाओं को आगे लाने की बड़ी पहल राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता ने मध्य प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया 

धर्म

मध्य प्रदेश में प्रतिभावान जैन युवाओं को आगे लाने की बड़ी पहल राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता ने मध्य प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया

*धामनोद//से दीपक प्रधान की रिपोर्ट*
बड़वानी जिले में दिगंबर जैन युवा महासभा की कार्यकारिणी घोषित

आज मध्य प्रदेश के धार्मिक जिले बड़वानी में दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने एडवोकेट ऋषभ दोसी को जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट अंजना जैन को महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है उल्लेखनीय की पूरे देश में राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता द्वारा जैन समाज के युवाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है दिगंबर जैन युवा महासभा के आगामी वर्ष में 600 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा रही हैं

 

बड़वानी जिले में एडवोकेट ऋषभ दोसी मुनी भक्ति एवं जैन समाज में समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं साथ ही महिला शक्ति के रूप में अंजना जैन एडवोकेट हमेशा जैन धर्म के प्रचार प्रसार में अग्रणी रही हैं

इनकी नियुक्ति में पर दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल पवन गोधा शरद कासलीवाल के साथ-साथ खरगोन जिले के जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी पारस कासलीवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की है

 

मेहता ने उनकी नियुक्ति करते हुए इनको निर्देश दिया कि शीघ्र ही बड़वानी जिले की कार्यकारिणी घोषित करें एवं महिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर जैन जागृति जनगणना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें साथी दिगंबर जैन महासभा की सदस्यता अभियान को गति दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *