विश्व नमोकर मंत्र दिवस पर एक घंटे का किया नमोकार मंत्र का पाठ

धर्म

विश्व नमोकर मंत्र दिवस पर एक घंटे का किया नमोकार मंत्र का पाठ

धामनोद// से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

र्अतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आव्हान पर पूरे विश्व में आज नमोकार मंत्र का जाप किया गया उसी कड़ी में आज धामनोद नगर में सकल जैन दिगंबर जैन समाज द्वारा भी दिगंबर जैन मंदिर में समस्त समाज जनों द्वारा बड़ी भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया गया जिसमें समाज के महिला,पुरुष ,युवा बच्चे उपस्थित रहे ,यहां ये उल्लेखनीय है कि नमोकार मंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा है और विश्व का एक मात्र मंत्र है जिसे कि कही भी जपा जा सकता है, इस मंत्र के जाप से कई लोगों ने अपनी आधी,व्याधि और संकटों से मुक्ति पाई है और भगवान ने और मुनियों ने इसी मंत्र के सहारे उपसर्गों से विजय प्राप्त कर मोक्ष और उच्च गति को प्राप्त किया है, कहा जाता है कि इस मंत्र के जपने से सुख,शांति,समृद्धि,आरोग्यता और ख्याति मिलती है ,और जीतो संस्था द्वारा 9 अप्रैल का दिवस विश्व नमोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसको की बड़ी बड़ी हस्तियों,उद्योग पतियों, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों, भारत और प्रादेशिक सरकार आदि ने भी समर्थन किया है ।

 

जैन समाज के अध्यक्ष महेश जैन सचिव दीपक प्रधान ने बताया कि नगर के श्रीराम चौक महेश्वर फाटे पर भी नगर वासियों के लिए साउंड सिस्टम के माध्यम महामंत्र का रिकार्डिंग लगवाई गई जिससे आम जन जन ने भी मंत्र को सुना हैं जैन समाज व मुनिसेवा समिति के प्रयासों से शंकर स्कूल डीपीएस गुरुकुल स्कूल आदेश एकेडमी निमाड़ कैम्ब्रिज स्कूल पहल ए स्कूल हिमालय स्कूल में वहां के छात्र छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक प्राचार्य व शिक्षक गण व पिटी के माध्यम से संगीतमय महामंत्र का जाप करवाया गया

 

 

बहुत ही सुंदर आवाज से मंत्र को गाया गया इसमें मुनिसेवा समिति के सभी साथियों का यश भैया विशेष व समाजजन का सहयोग रहा आज उपस्थिति भी भारी संख्या में थी

   इस कार्य के लिए समाज जन ने सभी सहयोगियों का स्कूल प्रबंधन को साधुवाद और धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *