मोक्ष ही जीवन का अंतिम सत्य : मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज 

धर्म

मोक्ष ही जीवन का अंतिम सत्य : मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लिया मुनिश्री का आशीर्वाद 

 रांची

बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के छठे व अंतिम दिन सोमवार को मोक्ष कल्याणक पर मुनिश्री 108 प्रमाण सागर महाराज ने आत्मा की परम सिद्धि पर आधारित प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा जब कोई बड़ा लक्ष्य लेकर निकलते हैं और इसकी पूर्णता होती है, तो एक अलग प्रकार के आनंद की अनुभूति होती है। मुझे लग रहा है आप लोगों को भी ऐसी ही अनुभूति हो रही है। लेकिन मुझे आपकी आनंद अनुभूति अल्पकालीन लग रही हैं, क्योंकि हमारे लक्ष्य रोज बदल जाते हैं। एक लक्ष्य को पूर्ण करते हैं और दूसरा सामने आ जाता है। खाने का तात्पर्य है कि संसार की जितनी भी उपलब्धियां है। वह संतुष्टि देता है, वह अल्पकालिक होती है। आज भगवान सिद्ध अवस्था को प्राप्त हुए। उनके जीवन के चरम लक्ष्य की उपलब्धि थी, इसके बाद और कुछ नहीं हैं।

 

 

 

 

“मोक्ष कोई दूर की मंजिल नहीं, बल्कि – भीतर की विकार-रहित अवस्था है। जब राग द्वेष की ज्वाला शांत होती है, तभी आत्मा में सिद्धत्व का प्रकाश प्रस्फुटित होता है।” सिद्ध यानी जिन्होंने अपने करने योग्य सब काम कोकर लिया वो सिद्ध हैं, अब वे कृतार्थ हो चुके हैं।

 

 

 

 महाराज श्री ने बताया कि पंचकल्याणक का क्रम आत्मा की विकास यात्रा को समझाने वाला दर्पण है गर्भ, जन्म, दीक्षा, ज्ञान और अंततः मोक्ष। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि मोक्ष की प्राप्ति संभव है जब मनुष्य अपने भीतर संयम, समता और स्वच्छ चर्या का निरंतर अभ्यास करे। मुनिश्री ने कहा कि मोक्ष कल्याणक केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। मोक्ष ही जीवन का अंतिम सत्य है। यदि हम अपने जीवन से अहंकार, क्रोध और लोभ को निकाल दें, तो मोक्ष का मार्ग यहीं से खुलना शुरू हो जाता है। छठे दिन के अनुष्ठानों में मोक्ष कल्याणक विधान, भक्तामर व भगवान आदिनाथ के मोक्ष की कथा का भावपूर्ण वाचन हुआ।

 

 

मुनिश्री ने दिया आशीर्वाद

महोत्सव स्थल पर महापौर रोशनी खलखो ने मुनिश्री से आशीर्वाद लिया। पूरी कमेटी के लोगों को मुनिश्री ने सानंद प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर विशेष आशीर्वाद दिया और अच्छी व्यवस्था पर बधाई दी। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने संयम, सदाचार व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रेखा पांड्या ने महापौर को अंग संध्या समापन के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुनिश्री से आशीर्वाद लिया। 

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *