जन्मकल्याणक महोत्सव की बेला में निकली भव्य शोभायात्रा जन्मकल्याणक महोत्सव की मनाई गई खुशियां
सिंगोली
संपूर्ण विश्व मे जैन धर्म की ध्वजा पताका अर्हम योग से पहराने वाले आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवम आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य अर्हम योग प्रणेता अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मेवाड़ प्रान्त की धरा सिंगोली मध्यप्रदेश में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव हो रहा है जिसमें पाषाण से भगवान बनने की क्रिया संपन्न हो रही है।
जिसको लेकर सिंगोली नगर नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत हर्ष का वातावरण है। संरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा एवम अध्यक्ष श्री भरत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की बेला में जन्म कल्याणक महोत्सव हुआ उन्होंने कहा आयोजन तो सिंगोली में हुआ लेकिन इसको लेकर संपूर्ण मेवाड़ प्रांत हर्षित था।

महाराज श्री सानिध्य में 2 अप्रैल 2026 से7 अप्रैल 2026 तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है 

जन्म कल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बिंदु
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रातः बेला जन्म कल्याणक महोत्सव की खुशिया मनाई गई सुबह की बेला में प्रभु का जन्म हुआ
उसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें राजस्थानी मस्के गजराज एवं अश्व रथ शोभायमान थे। हेलीकॉप्टर एवं ड्रोन के द्वारा पुष्प वृष्टि हुई इसी के साथ नासिक के आए ढोल पंजाबी बैंड जैसे कई आकर्षण इस भव्य शोभायात्रा के आकर्षण केंद्र बिंदु रहें संपूर्ण भारतवर्ष की निगाहें सिंगोली में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पर टिकी हुई थी जो अपने आप में एक अलौकिक एवम अद्वितीय हो रहा है।
इस दिव्य एवम भव्य अलौकिक आयोजन में राजस्थान व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री
शामिल हुए।
पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जन्म कल्याणक महोत्सव एक अत्यंत पावन और आनंदमयी अवसर होता है । मुनिराज के प्रवचन के अनुसार जन्म कल्याणक का विशेष महत्व होता है ।
मेवाड़ प्रांत की धर्म नगरी सिंगोली जंहा छः दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा के तृतीय दिवस श्रद्धा भक्ति और उल्लास के वातावरण में जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा यात्रा पंच कल्याणक स्थल से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण नगर में भृमण ओर हाथी घोड़े , बगी एवं अनेक प्रकार के वाध यंत्रो के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान नगर में भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें इंद्र इंदाणी ओर कुबेर द्वारा भगवान को रथ पर बिराजमान कर नगर भृमण कराया गयाएवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे 1008 कलशों से पांडुकशिला पर अभिषेक ओर नृत्य गायन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया यहमहोत्सव जियो ओर जीने दो और अहिंसा का संदेश दे रहा था।
“कार्यक्रम पर एक
नजर”
अयोध्या में खुशियां छाई है, आदि कुमार का जन्म हुआ है,,,
जन्म कल्याण(खिलता गुलाब ) सर्व प्रथम प्रातः काल जाप आराधना, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा , नित्य पूजन, तत्पश्चात तीर्थंकर बालक का जन्म , आदि कुमार की जन्म की बधाई, शची इंद्राणी द्वारा तीर्थंकर प्रभु के प्रथम दर्शन, एवं अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मंगलाचरण , दीप्रज्वलन, पाद प्रक्षालन ,शास्त्र दान दिया गया और फिर मुनि श्री
की मंगल वाणी सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ गुरुदेव ने तीर्थंकर बालक के जन्म पर प्रकाश डाला कि माता मरुदेवी एवं पिता नाभिराय के पुत्र से जैन धर्म का प्रवर्तन हुआ इस के तत्पश्चात पाण्डुक शिला पर शोभायात्रा को सम्पन्न किया गया एवं गुरुदेव के मंगल सानिध्य में पाण्डुक शिला पर तीर्थंकर प्रभु का जन्माभिषेक किया गया एवं तीर्थंकर बालक का श्रृंगार किया गया और मुनिश्री की अमृत वाणी सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ गुरुदेव ने बताया कि किस प्रकार तीर्थंकर बालक को सुमेरु पर्वत पर ले जाकर 1008 कलश के माध्यम से प्रभु का अभिषेक किया जाता है तीर्थंकर अतुलनीय बल के धारी होते है एवं गुरुदेव ने जन्म कल्याणक के महत्व को बताया एवं भक्तों का जन सैलाब दिखा ।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर , मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा भी कार्यक्रम में शामिल होकर जैन मुनि महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया
प्रशासनिक सहयोग रहा
कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर, जावद एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी एवं अन्य प्रशासन के अधिकारीगन मौजूद रहे
नगर में शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन की शानदार व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग किया।
एकता का पर्याय
हो रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एकता धर्मनिरपेक्षता का पर्याय बन गया है केवल जैन समाज ही नहीं अपितु पूरा नगर इस आयोजन में सक्रियता के साथ सहयोग कर रहा है जो धर्मनिरपेक्षता एकता का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
