मुनि निर्लेप सागर मार्ग का लोकार्पण मुनि संघ के पावन सानिध्य में हुआ विधायक जयवर्धन सिंह समापन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे

धर्म

मुनि निर्लेप सागर मार्ग का लोकार्पण मुनि संघ के पावन सानिध्य में हुआ विधायक जयवर्धन सिंह समापन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे

 राघौगढ़ 13 दिसंबर।

राघौ जी महाराज की पावन नगरी राघौगढ़ में संत सुधा सागर धाम स्थित संभवनाथ जिनालय परिसर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन आज सिद्ध भगवान की आराधना करते हुए भक्ति भाव से 1024 वर्ग समर्पित किए गए। राघौगढ़ नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी महाराज के नाम पर नगर पालिका राघौगढ़ विजयपुर ने श्री फाटक हनुमान मंदिर से रेस्ट हाउस जाने वाले मार्ग का नामकरण मुनि निर्लेप सागर मार्ग घोषित किया है।

 

 

 

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ शिष्य निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि जयवर्धन सिंह ने उक्त मार्ग पट्टिका का अनावरण किया। ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनि योग सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा जयवर्धन सिंह सेवा भावी एवं समर्पित हैं।आपने कहा राजनीति के साथ-साथ धर्म नीति भी अपनाना आवश्यक है। महाराज जी ने यह भी उल्लेख किया दिग्विजय सिंह जी आचार्य विद्यासागर जी से मिलते रहते थे उनके आदेशों का उन्होंने पालन किया है। जयवर्धन सिंह भी सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व शांति के लिए कार्य करेंगे।

 

आपने यह भी कहा राजनेता धर्म नीति पर चलेंगे तो देश में साधु संतों की साधना भी शांतिपूर्वक होगी। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा हम मुनिराज जी की आज्ञा का पालन करेंगे और राघौगढ़ में गौशाला का विधिवत शुभारंभ कराएंगे। आपने यह भी घोषणा की कि गौशाला के लिए नए सत्र में अप्रैल में टीन शेड बनाने के लिए ₹ पांच लाख विधायक निधि से स्वीकृत करेंगे। विधायक जयवर्धन सिंह ने संत सुधा सागर धाम में विद्या वाटिका एवं समय वाटिका पट्टीका का अनावरण एवं पौधारोपण किया।

 

सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पुण्यार्जक परिवार के वरिष्ठ डॉक्टर अजित रावत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में उल्लेख किया कि राजा दिग्विजय सिंह जी एवं जयवर्धन सिंह जी ने राघौगढ़ सहित पूरे प्रदेश की जैन समाज एवं जैन जैन तीर्थों के संरक्षण के लिए योगदान दिया है। आपने यह भी उल्लेख किया मुनि निर्लेप सागर जी महाराज ने राघौगढ़ का गौरव बढ़ाया है। योगेंद्र भारिल्य ने मुनि निर्लेप सागर जी महाराज का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। रावत परिवार के डां अमित रावत ने कहा हमारा सौभाग्य रहा इस धार्मिक अनुष्ठान में हमें मुनि संघ का पावन सानिध्य मिला।इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य संजीव भैया कटंगी ने अपने विचार व्यक्त किये। आभार प्रदर्शन जैन समाज राघोगढ़ के अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर राघौगढ़ की गणमान्य नागरिक सहित साडा कॉलोनी, एनएफएल विजयपुर, रुठियाई, धरनावदा, गुना, आरोन, कुंभराज बीनागंज, आवन, सिरोंज, भोपाल, इंदौर के जैन समाज बंधु भी उपस्थित थे

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *