*महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा गो ग्रास के रूप में भेजी घास गौशाला में* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट——————- *सब की सेवा सबको प्यार*
नौगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आजकल दयोदय गौशाला बागीदौरा को घास भेजी जा रही है महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि अभी फसल कटाई का टाइम है एवं सभी किसानों द्वारा अपनी बचत की घास गौशाला में देना चाहते हैं महावीर इंटरनेशनल द्वारा सभी किसानों से संपर्क कर संपर्क कर प्रतिदिन गौशाला को घास भेजी जा रही है
आज बुनकर मोहल्ले में रमेश वक्ता बुनकर द्वारा एक पिकअप घास उपलब्ध करवाई गई इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के शाखा सचिव वीर कैलाश मोदी मनीष गांधी वीर सुरेश व्यास वीर विमल पंचोरी, चुन्नू मुन्नू गांधी, दिनेश चरपोटा, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोली जगजी कटारा ने अपना सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर सुरेश गांधी ने किसानों से आह्वान किया कि अपनी बचत की घास जहां भी अपने खेतों में पड़ी हो महावीर इंटरनेशनल को सूचित करें वहीं से उनके खेतों से घास भरकर गौशाला पहुंचाई जाएगी
