दरगाह बाजार के बाहर खादिम समुदाय ने महावीर जयंती शोभायात्रा का स्वागत किया। सद्भाव बरसा 

Uncategorized धर्म

दरगाह बाजार के बाहर खादिम समुदाय ने महावीर जयंती शोभायात्रा का स्वागत किया। सद्भाव बरसा 

अजमेर 

जैन समाज ने सोमवार को महावीर जयंती मनाई। इस मौके पर कैसरगंज जैसवाल जैन मंदिर से शोभायात्रा में निकले श्रीजी (भगवान महावीर स्वामी) का मेघों ने अभिषेक किया। नया बाजार में हुई 10 मिनट की बूंदाबांदी के दौरान समाजजन जमकर झूमे। नया बाजार में ही निर्यापक मुनिश्री योग सागर महाराज ने जैन समाज को आशीष देते हुए संबोधित किया।

 

 

 वहीं दरगाह बाजार के बाहर खादिम समुदाय ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में अनुशासन की पालना पर जोर रहा। कैसरगंज में लगभग तय समय पर दोपहर सवा 2 बजे धर्मसभा हुई। शोभायात्रा में 40 झांकियों और सोनी जी की नसियां के स्वर्ण रथों में जैन संस्कृति भी इालकी। महिला मंडल सदस्य भी यात्रा में एक जैसी पोशाक पहनकर चलीं, इनके हाथी में पूजा के थाल और जैन मुनियों के चित्र थे। यात्रा मार्ग में 100 से ज्यादा जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

 

 

 

एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा 6 किमी चली। सबसे आगे घोड़े और ध्वजाएं तथा अंत में श्रीजी का स्वर्णमयी रथ था।झांकियों के लिए मिनी ट्रक काम में लिए गए। मंदिर में सुबह बधाई गान और शाम को महाआरती की गई।   

 

 

स‌द्भाव भी बरसा…. 

 

दरगाह के बाहर शोभायात्रा में शामिल समाजजन का सत्कार, दस्तारबंदी की गई दरगाह के बाहर शोभायात्रा के पहुंचने पर खादिम समुदाय की ओर से स्वागत किया गया। श्रीजी का रथ चला रहे प्रमोद सोनी और अन्य समाज जनों की दस्तारबंदी की गई। यहां रथ करीब 15 मिनट तक स्का, यहां रथ को मोड़ा गया। स्वागत करने वालों में गोरू भाई, फछ, हसन भाई, मुसबीर भाई, अकरम अली, शाहिद और सलीम भाई समेत कई लोग शामिल रहे।

 

खुद का पेट भरना विकृति, सभी की भूख मिटाना संस्कृतिः योगसागर 

 

कैसरगंज में निर्याफ्क मुनि योगसागर महाराज ने कहाकि खुद का पेट भरना विकृति है। सभी की भूख मिटाना, मिल बांटकर खाना संस्कृति है। महावीर स्वामी ने यही संदेश दिया है कि अपने मन, कर्म और वचन से किसी को कष्ट नहीं होना चाहिए। मुगल और अंग्रेजी शासन काल में भारत से मांस निर्यात नहीं होता था, अब ऐसा होना गानत है। इससे पहले शोभायात्रा के साथ संघ नया बाजार पहुंचा। यहां महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। ऐसा काम करते रहिए कि आप कर्म प्रधान बने रहें। नया बाजार में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी भी शामिल हुए।

सर्व मैत्री संघ के सदस्यों ने थामा ध्वज अहिंसा परमो धर्मः

सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि सिख समाज के कश्मीर सिंह, ईसाई समुदाय के फादर इलियास वेयर और मुस्लिम समुदाय के पूर्व पार्षद मोहम्मद खान अहिंसा परमो धर्मः के ध्वज के साथ जुलूस में चले। आयोजन समिति का अभिनंदन भी किया गया।

 

वैश्य समाज ने किया स्वागतः 

 

नया बाजार चौपड़ पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर ने ढोल-नगाड़ों और शहनाई वादन के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया। जिला महामंत्री उमेश गर्ग, अध्याक्ष रमेशचंद तापड़िया और संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

 

कोटड़ा में ‘संसार दर्शन’ झांकी कोटड़ा में महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर पुष्कर रोड स्थित दिगंबर जैन महिला मंडल की ओर से शोभायात्रा के साथ ‘संसार दर्शन’ झांकी निकाली गई। पहली बार चैत्यालय, प्रगति नगर से जुलूस निकाला गया। आयोजक कमल कुमार जैन ने बताया कि झांकी में जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक संदेश का प्रसार किया गया।

 

महावीर सेवा परिषद सदस्यों ने किया अभिनंदनः

 महावीर सेवा परिषद द्वारा नया बाजार में गुलाब जल एवं रंगबिरंगी पत्रियों से स्वागत किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र गांधी व महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि जैन समाज के लोगों को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। संजय जैन, विजय पांड्या, दीपक पटवा, देवर्ष गंगवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

> एक शाम प्रभु महावीर के नाम भजन संध्या श्री दिगंबर जैन महासमिति एवं पंचशील टी ग्रुप की ओर से एक शाम प्रभु महावीर के नाम भजन संध्या हुई। गायक अंकित, कपिल व सुप्रिया पाटनी ने बर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है… समेत कई भजन गाए। शिखा व कल्पना ने माल त्रिशला-पिता सिद्धार्थ की नाटिका प्रस्तुत की। राजेंद्र पाटोदी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। नवल व श्वेता छाचढ़ा ने किया।

 

> भगवान महावीर के सिद्धांतों से ही संभव शांति और सद्‌भावः महावीर जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी भवन चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों का अभिनंदन किया। प्रवक्ता कमल वर्मा के अनुसार द्रोपदी कोली, फखरे मोइन, मौजूद रहे।

 

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *