गांव पहाड़ी में भगवान अरहनाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया, चढ़ाया निर्वाण लाडू 

धर्म

गांव पहाड़ी में भगवान अरहनाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया, चढ़ाया निर्वाण लाडू

 

निवाई शहर में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा गाजे बाजे से निकाली जाएगी कल

 

महावीर जयंती महोत्सव पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ प्रभातफेरी 30 मार्च को सुबह 6 बजे

 

निवाई – आचार्य वर्धमान सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज संध के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पहाड़ी के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन अरहनाथ मंदिर पहाड़ी में भगवान अरहनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा आस्था के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला, हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि अरहनाथ मंदिर में शनिवार को सुबह भगवान अरहनाथ की सामूहिक शांतिधारा की जिसमें समाज के ज्ञानचंद सोगानी, विमल सोगानी, नरेन्द्र कुमार जैन, पदमचंद जैन, महावीर प्रसाद सोगानी रायपुर, लालचंद जैन, मूलचंद जैन, दिनेश जैन, मेना देवी, उर्मिला जैन, रायपुर नीना जैन, ने नित्य नियम पूजा, भगवान महावीर स्वामी पूजा, के साथ मूलनायक भगवान अरहनाथ जी की विशेष पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई।

 

 

 

 

जौंला ने बताया कि मोक्ष कल्याणक दिवस को लेकर गाजे बाजे से भगवान अरहनाथ जी का निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा अर्चना की। राजस्थान जैन सभा के कोषाध्यक्ष विमल जौंला ने बताया कि बड़ा जैन मंदिर, नसियां जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर सहित निवाई शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में भगवान अरहनाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया जहां श्रद्धालुओं द्वारा पूजा आराधना, भजन कीर्तन, अभिषेक, शांतिधारा सहित अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दिगम्बर जैन मंदिरों में गाजे बाजे के साथ भगवान अरहनाथ जी का निर्वाण लाडू चढ़ाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान महावीर प्रसाद पराणा, विष्णु बोहरा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, विनोद जैन, त्रिलोक सिरस, शिखरचंद काला, हेमचंद संधी, सुशील कटारिया, त्रिलोक हरभगतपुरा, सुरेन्द्र माधोराजपुरा, शंभु कठमाणा, हेमराज नमक, देवेन्द्र आंडरा, पदमचंद टोंग्या, अतुल ठोलिया, नवीन खंडवा, मंयक छाबड़ा, सहित कई लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को बड़ा जैन मंदिर जी में महिला मण्डल द्वारा भगवान महावीर स्वामी का दरबार लगाया जाएगा एवं भगवान महावीर स्वामी का पालना भी झूलाया जाएगा।

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च को निवाई शहर में अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 6 बजे कृषि मंडी के सामने स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 30 मार्च को दोपहर में आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज संध के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बड़ा जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी जी की विशेष शोभायात्रा गाजे बाजे से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान पार्श्वनाथ जी एवं महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को बड़ा मंदिर जी से पालकी में विराजमान करके रथ में विराजमान किया जाएगा उसके बाद रथयात्रा बड़ा मंदिर जी से रवाना होकर पाटनी मोहल्ला, पटेल रोड, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला चोक, चोहट्टी बाजार, खारी कुंई, होते हुए पारसनाथ उधान स्थित सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर पहुंचेगी जहां आचार्य श्री के सानिध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जौंला ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य पर 29 मार्च को सुबह रक्तांचल पर्वत पर जैन धर्म की ध्वजा स्थापित की जाएगी। 30 मार्च को कार्यक्रम के पश्चात् सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा। इसके पश्चात समाज का सामूहिक वात्सल्य भोज भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *