भगवान आदिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका लेखन आयोजन भव्य हुआ :-

धर्म

भगवान आदिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका लेखन आयोजन भव्य हुआ :-

रामगंजमंडी 

 

शहर के बाजार नं. 3 में बन रहे भगवान श्री आदिनाथ मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 12 अप्रैल को पूज्य गुरुदेव सुरी सम्राट, राष्ट्र रत्न खरतरगच्छाधिपती के मंगल प्रवेश से शुरु होकर 15 अप्रैल को चार भगवान एवम् देवी देवताओ की प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित करके विराजमान तक चलेगा- उसके पत्रिका लेखन का कार्य शुभ मुहूर्त में धूम धाम से संपन्न हुआ-

 

 

 

सबसे पहली पत्रिका मूलनायक भगवान आदिनाय जी की लिखी गई उसके बाद जीरावला पार्श्वनाथ भगवान स्तंभन पार्श्वनाथ गौतम स्वामी दादा जिनदत्त सुरी जिनकुशल सुरी, आचार्य श्री जिन कांति सागर सुरी, आचार्य श्री मणीप्रभ सुरीश्वरजी नाकोडा भैरव पद्‌मादेवी अंबिका देवी और क्षेत्रपाल भेरू जी की पत्रिकाए लिखी गई –

:- पत्रिका लेखन का कार्य चौकीया लगाकर एवम् नीचे गादिये पर बैठकर नव निर्मित मंदिर में पूर्ण सजावट के साथ किया गया.

 

श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि पत्रिका लेखन में समाज के विजय कुमार छाजेड ज्ञानचंद डांगी सुभाष बापना, सुधीर पारख राजेन्द्र रांका, सुरेन्द्र बाफना 

 संतोष चौपडा मोहन मोरावाल पूनमचंद मेहता राजेश लोढा दिलीप तिल्लानी ने मोर पंख के पेन से पत्रिका लेखन का शुभारंभ किया. इसी कार्यक्रम के साथ घर-घर तोरण बाधने का लाभ लेने वाले राजेंद्र रांका सुरेन्द्र रांका ने मंदिर दादाबाडी और उपाश्रय में संघ के लोगो के साथ मिलकर तोरण बाधे.

 

समाज के घरों में पत्रिका एवम तोरण बाधने का कार्य शुरु हुआ:-

 

पत्रिका लेखन के बाद ढोल नगाडो के साथ समाज के लोग कृष्णा मील ऑयल कालोनी से पीले चावल के साथ पत्रिका देने एवम् तोरण बाधने समाज जनो के घर- घर गये और प्रतिष्ठा म‌होत्सव में पधारने की विनती की पुत्रिका लेखन के कार्यक्रम में खुशी और उत्साह के साथ पुरुषों और महिलाओ ने ढोल पर जमकर नृत्य करके नये मंदिर बनने की खुशी जाहिर की-

 

पत्रिका लेखन के कार्यक्रम मे स्थानक संघ के मंत्री अजीत पारख राजेश पतीरा सोहन मोरावाल टीनू पतीरा अशोक लाडवा लालचंद सेठी राकेश जैन अशोक गुन्देचा मंगल डांगी अभय बोहरा सुशील गोखरू गौरव जैन विनोद डोसी मोहित छाजेड प्रेमचंद छाजेड गजेंद्र छाजेड कमल छाजेड कोमलचंद बोथरा, अभिषेक डांगी रवि बापना, ज्ञानचंद बम, विकास छाजेड, विशाल छाजेड, विजय चोपडा, सौरभ तिल्लानी शेखर बापना, अक्षत डांगी, संदीप मोरावाल वीणा बापना शशि बापना रेखा लोढा राजुल बोथरा, विजीता पारख सारिका पारख मधु राजेन्द्र डांगी सोनिका गांधी, अनिता गोखरू रेखा बापना, टीना बोहरा, अमीषा छाजेड, कीर्ती मोरावाल चंदा मोरावाल, मृति चोपडा साक्षी पारख, प्रीति बापना, भूमि कटारिया, सिया गोखरू खुशी रांका सहित कई समाजजन एवम दिनेश जोशी अशोक मालवीय उपस्थित रहे-

 

:- अध्यक्ष राजकुमार पारख ने उपस्थित लोगो से लगातार 8 महीनों मे हुए इस मंदिर निर्माण में होने वाले चमत्कारों को बताते हुए कहा कि परमात्मा के मंदिर मे सहयोग करने वाले नसीब वाले लोग होते है। भारत में 8 माह में मंदिर को उतार कर मार्बल का नया शिखर बंध मंदिर वह भी घिसाई के साथ होना इतिहास के पन्नो में दर्ज होने वाला कार्य है। प्रतिष्ठा महोत्सव का शहर के लोगो से इतना उत्साह है कि लोग पुज्य गुरुदेव के स्वागत और अभिनंदन के होल्डिग एवम् कटआउट खुद लगवा रहे है।

      अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *