मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित                “ श्री वर्धमान स्तोत्र” विधान  ऋद्धि मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ ।

धर्म

मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित

“ श्री वर्धमान स्तोत्र” विधान

ऋद्धि मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ ।

—————————-

 

 

जयपुर ,20 मार्च।

दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज, मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद व सानिध्य में अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह द्वारा 19 मार्च दोपहर 1बजे से अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित श्री वर्धमान स्तोत्र विधान पूजायें ऋद्धि मंत्रों के परम पूज्य साथ भक्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

 

उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन मंडल की पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मंडल पर सोधर्म इन्द्र – इन्द्राणी अरुण-ज्योति शाह, महाइन्द्र आलोक -प्रमिला शाह, उदयभान जैन -अनिता बडजात्या ने स्थापना कर विधान पूजायें कीं।

आदिनाथ महिला मंडल की प्रचार मंत्री अनिता बड़जात्या ने अवगत कराया कि

64 ऋध्दि मंत्रों का उच्चारण परम पूज्य मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज व विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री गायत्री नगर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर

विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य महानुभाव, महिला -पुरुष एवं अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह की समस्त सदस्या नेहा कटारिया,

नीलू जैन,गरिमा जैन,मनीषा जैन,

नेहा जैन ,

साक्षी जैन ,.मोनिका गोधा,शिखा सेठी,रिचा जैन ,मेघा जैन,स्वाति जैन ,शिल्पा जैन,.दीपिका जैन,.ऋचा जैन,.कल्पना जैन,.राखी झांझरी ,.सोनिका जैन.अनीता लुहाड़िया ,.रूचिता पाटनी,.कोमल झांझरी , आरती सोनी ,. विजेता जैन ,. सुलेखा जैन , ⁠ निशा छाबड़ा ,साक्षी जैन आदि ने उपस्थित होकर विधान पूजायें कीं।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बिना टोंग्या , आदि नाथ महिला मंडल की महामंत्री रेखा झंझरी ,‌अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन आदि अनेकों गणमान्य महानुभाव उपस्थित हुए।

 

 

अन्त में वर्धमान महिला समूह व सभी उपस्थित महिला -पुरूषों द्वारा बड़ी ही भक्ति के साथ महाआरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *