सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली ने अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज का चमत्कार जी तीर्थ पर लिया आशीष एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पत्रिका का हुआ विमोचन 

धर्म

सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली ने अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज का चमत्कार जी तीर्थ पर लिया आशीष एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पत्रिका का हुआ विमोचन 

  सिंगोली

सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली का भक्त समूह एक बस के द्वारा अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के दर्शनार्थ श्री चमत्कार जी तीर्थ क्षेत्र पहुंचा।

 

 

     यहां पहुंचने पर भक्तों ने क्षेत्र के दर्शन किए भक्ति भाव के साथ जिनालय की वंदना की वंदना उपरान्त सिंगोली समाज को वह सौभाग्य प्राप्त हुआ जो उन्हें गदगद कर गया जी हा सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली को गुरुदेव के पद प्रक्षालन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। इस बेला का वातावरण बहुत ही भक्ति से ओत प्रोत था एवं भक्ति आस्था श्रद्धा का समन्वय साक्षात देखने को मिल रहा था।

 

 

 

 

  श्री भरत जैन ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में अप्रैल माह में सिंगोली नगर में ऐतिहासिक एवं भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली के सदस्यों एवं चमत्कार जी तीर्थ क्षेत्र कमेटी के द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

 

सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली ने गुरुवर के चरणों में श्रीफल समर्पित कर जल्द ही यह भावना भाई की शीघ्र आपका आगमन सिंगोली नगर में हो।

 

 पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश सिंगोली नगर में पंचकल्याण हेतु हो ऐसी सब ने वहां भावना भाई। भक्त समूह में कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी गण महिला मंडल बालिका मंडल युवा वर्ग हर्षोल्लास के साथ पूज्य गुरुदेव की चरण वंदना की और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सिंगोली नगर वासियों का उत्साह सचमुच देखते ही बनता था। निश्चित रूप से ऐसा लग रहा है की संपूर्ण मेवाड़ गुरुदेव की आगवानी में पलक पांवड़े बिछाकर आतुर हो।

              अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *