भांडगांव में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभआज देव का जन्माभिषेक : पूरे परिसर में मंगलमय वातावरण
औरंगाबाद/यवत, दि. 11 (संवाददाता)
भांडगांव (ता. दौंड) स्थित भक्तामर कलश तीर्थ में 11 से 15 मार्च के दौरान ‘1008 आदिजिन पंचमेरू मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर भक्तामर कलश तीर्थ पर दिगंबर जैन राष्ट्रसंतों का दुर्लभ समागम हो रहा है तथा गुरुवार (दि.12) को देव का जन्माभिषेक संपन्न होगा।
महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार (दि.12) को दोपहर 1 बजे ‘भक्तामर ज्योतिष सम्मेलन’ संपन्न होगा। 14 मार्च को दोपहर 1 बजे ‘भक्तामर हीलर महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा तथा 48,000 मीटर हस्तलिखित भक्तामर वस्त्रों की विशेष झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।
‘जैन अल्पसंख्यक योजना – सरकारी योजनाएं और अवसर’ विषय पर ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी मार्गदर्शन करेंगे। अमेरिका से पूर्वा सारंग शाह द्वारा निर्मित भक्तामर पर आधारित प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी।
महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोळ, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, मंत्री चंद्रकांत पाटील, छगन भुजबळ, सांसद डॉ. अमोल कोल्हे, राजू शेट्टी, विधायक राहुल कुल सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को विशेष निमंत्रण दिया गया है।
इस अवसर पर किशोर जिनदत्त शाह (चंदूकाका सराफ), डॉ. सारंग शरदकुमार शाह, श्रीमती सुजाता निरंजन शाह, डॉ. स्वप्निल महावीर शाह (पुणे), मिलिंद फडे, चेतन शाह (बारामती), वीरकुमार शाह, सुरेंद्र बडजात्या उपस्थित थे।
विश्वसंत डॉ. आचार्य श्री प्रणाम सागरजी गुरुदेव की प्रेरणा तथा दीक्षा गुरु पूज्य आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी के आशीर्वाद से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।
भक्तामर आरोग्य धाम
एस. पी. जैन मेडिकल सेंटर प्राइड फाउंडेशन, पुणे द्वारा संचालित
भांडगांव (ता. दौंड) में ‘1008 आदिजिन पंचमेरू मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया है।
भक्तामर कलश तीर्थ पर राष्ट्रसंतों का दुर्लभ समागम
भक्तामर कलश तीर्थ परिसर में कलशाकार मंदिर, नवग्रह रत्नमय प्रतिमाएं, नद्यावर्त में 108 आदिनाथ जिन प्रतिमाएं, भक्तामर ध्यान केंद्र एवं हीलिंग सेंटर, भक्तामर शास्त्र मानस्तंभ, महाद्वार, नवधा भक्ति भोजनालय, संत निवास तथा यात्रियों के लिए विश्रामालय, आरोग्य धाम (अस्पताल) और पूजन सामग्री उपलब्ध कराने वाला भंडार जैसी विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं।
महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन राष्ट्रसंतों सहित अनेक आचार्य, उपाध्याय, साधु-साध्वियों का दुर्लभ संत-समागम यहां होगा।
यह कार्यक्रम मुख्य संयोजक प्रकाश अजमेरा और अध्यक्ष किशोर शाह के नेतृत्व में, कार्याध्यक्ष महावीर पाटनी, प्रमोद ठोले, उपाध्यक्ष सुजाता शाह, महासचिव सारंग शाह, कोषाध्यक्ष स्वप्निल शाह, तथा नीता ठोले, विपीन पाडे, वर्धमान कासलीवाल, काजू कासलीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
यह जानकारी संभाजीनगर के प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा और पियुष कासलीवाल ने दी है।
