रामपुरा में मनाया भगवान आदिनाथ एवं भगवान भरत का जन्मोत्सव -तीर्थंकर जन्मे आज अयोध्या नगरी में*
————————————————
कोटा, 12 मार्च ।
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर एवं इस युग के प्रथम राजा भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव कोटा की हृदय स्थली रामपुरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया है ।
सकल दिगम्बर जैन समाज रामपुरा के अध्यक्ष चेतन जैन (रामगढ़) ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुरा में विगत कई वर्षों से चैत्र कृष्णा नवमी को इस उत्सव को आयोजित किया जाता रहा है ।
गुरुवार को प्रातः 8 बजे सभी श्रावक श्राविकाएं कोटा के प्राचीन श्री दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में एकत्रित हुए जहां अयोध्या पूरी से जन्मे भगवान आदिनाथ को सौधर्म इंद्र द्वारा रथ पर ले जाया गया । डीजे के माध्यम से भगवान आदिनाथ के भजन एवं ढोल की थाप पर युवक युवती भक्ति नृत्य करते हुए, महिलाएं सर पर मंगल कलश लिए हुए एवं इंद्र परिवार बग्गी में सवार होकर सुमेरु पर्वत की वंदना को निकले ।

नगर के मुख्य मार्गो पर होते हुए पांचों जिन मंदिरों की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा पुनः दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर पहुंची जहां पाण्डुक शिला पर भगवान का जन्माभिषेक किया गया । सभा का संचालन करते हुए राकेश जैन ‘चपलमन’ ने कहा कि धर्मगुरू भगवान आदिनाथ को इस युग के प्रथम राजा मानते है तथा उन्हीं के प्रथम पुत्र राजा भरत थे जिनके नाम पर इस देश का नाम भारत देश हुआ। इसलिए इस तिथि का पूरे देशवासियों के लिए विशेष महत्व है।
महामंत्री जिनेन्द्र पापड़ीवाल ने बताया कि रथ को सर्वप्रथम खींचने का सौभाग्य लोकसभा अध्यक्ष के ओ एस डी श्री अंकित जैन ने प्राप्त किया । सकल दिगम्बर जैन समाज समिति कोटा के अध्यक्ष श्री प्रकाश बज, पीयूष बज, निखिलेश सेठी, विमल मडिया, रिखब चंद जैन, निर्मल पोरवाल,पारस दुगेरिया, राजेश मडिया,प्रशांत जैन, हेमंत निरखी, जंबू जैन, सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल हुए ।

जन्माभिषेक के दौरान मंगल कलश सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। यह पहला अवसर था जब महिलाएं अपने घर से मंगल कलश सजाकर लाई ओर शोभायात्रा में शामिल हुई ।
सायंकाल बड़ा जैन मंदिर में पलना झुलाने का कार्यक्रम एवं जैन गली स्थित ताराचंद दिगम्बर जैन मंदिर में संगीतमय भक्तामर पाठ एव भक्ति संध्या का आयोजन किया गया ।
राकेश जैन ‘चपलमन’
98290 97464 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
