तारंगा तीर्थ पर आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024 अर्ध समर्पित प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई तारंगा तीर्थ पर आधारित फिल्म

धर्म

तारंगा तीर्थ पर आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024 अर्ध समर्पित प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई तारंगा तीर्थ पर आधारित फिल्म
तारंगा
विगत 8दिनों से साढ़े तीन करोड़ मुनियों की निर्माण भूमि तारंगा तीर्थ पर भक्ति आस्था श्रद्धा का समन्वय देखने को मिला।पल थे आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज सानिध्य में सिद्धों की आराधना करते हुए सिद्धचक्र महामंडल विधान किया गया मंगलवार की अनुपम बेला में महामंडल विधान के अंतर्गत आराधना करते हुए 1024 अरघ समर्पित किए गए।

 

 

इस महामंडल विधान में संपूर्ण भारतवर्ष के भक्तगण पधारे भक्ति आस्था से सराबोर होकर धर्म आराधना की जिसमें दिल्ली अहमदाबाद मुंबई कोलकाता सूरत मुंबई तमिलनाडु मध्य प्रदेश आदि अनेक प्रदेशों से भक्तों ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई तारंगा तीर्थ पर आधारित फिल्म
इन अनुपम पलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से तारंगा तीर्थ पर आधारित एक फिल्म को दिखाया गया जिसमें संस्कारों का शंखनाद करते हुए अहिंसा शाकाहार का उद्घोष किया गया। एवं तीर्थ का सचित्र वर्णन इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। मंगल आरती के बेला में ब्रह्मचारिणी और ऋषिका दीदी द्वारा मंगल उद्बोधन भी प्रदान किया गया।

इस अलौकिक फिल्म के माध्यम से गुरु की प्रभावना की अदभुत झलकियां भी प्रस्तुत की गई जो सभी को श्रद्धा आस्था एवं समर्पण से जोड़ गई।

 

बुधवार की बेला में होगी हवन पूर्णाहुति एवं रथयात्रा
बुधवार की अनुपम बेला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूर्ण होने के उपरांत हवन पूर्णाहुति के साथ भव्य रथयात्रा आचार्य श्री संघ सानिध्य में निकाली जाएगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *