अर्हम गुरु मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज के बढ़ते कदम सिंगोली की और आज होगा श्री महावीर जी तीर्थ मंगल प्रवेश
सिंगोली
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवम आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के
आज्ञानुवृति शिष्य अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज संघ सहित सिंगोली की और कदम बढ़ा रहे हैं जहां 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के मध्य भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव महाराज श्री संघ सानिध्य में होगा।
महाराज श्री का 28 feb की बेला में श्री महावीर जी तीर्थ पर मंगल आगमन होगा जन जन की आस्था का केंद्र बिंदु श्री महावीर जी मे अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का मंगल आगमन होगा मंगल आगमन की सुचना से नगर मे हर्ष की लहर है।
पूज्य संघ को बैंड बाजो के साथ अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी जिनमन्दिर लाया जाएगा मंदिर जी के प्रवेश द्वारा क्षेत्र की और से उनके चरणों का पद प्रक्षालन एवम मंगल आरती कर उनकी मंगल आगवानी की जाएगी।
सिंगोली का प्रत्येक युवा बच्चे महिला गुरुदेव के नगर आगमन से उत्साहित है और गुरुदेव के पद बिहार में सक्रियता के साथ सम्मिलित हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रा

मगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
