आचार्य सुनील सागर महाराज का अडिंदा में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
सिद्धचक्र महामंडल विधान गुरुवार से
अडिंदा
चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर जी महाराज संघ रामज से विहार कर प्रातः 10 बजे अतिशय क्षेत्र अडिंदा में मंगल प्रवेश हुआ । प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि अडिंदा प्रन्यास सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश हिसावत ,पूर्व अध्यक्ष बसंतीलाल थाया, कोषाध्यक्ष कमल सागोटिया, सचिव अनिल अखावत, उपाध्यक्ष प्रवीणराज संगावत , विधान आयोजक अजीतमल राजमल सरिया ,नरेश कुमार, दिनेश कुमार दोषी, शिखरमल रजावत, बाबूलाल सरिया, ग्लोबल महासभा अध्यक्ष जमनालाल हपावत ,अनिल स्वर्णकार आदि श्रावक श्राविकाओ ने आचार्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ की बैंड बाजों की भक्तिमय स्वर लहरियों के साथ पाद प्रक्षालन कर मंगल अगवानी की।
मंगल प्रवेश के बाद आचार्य संघ ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए आचार्यश्री के सानिध्य में मूलनायक पारसनाथ का अभिषेक और शांतिधारा हुई। इस अवसर पर भगवान चंद्रप्रभु मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष में निर्वाण लाडू जमनालाल हपावत परिवार ने चढ़ाया।
संसार मे कमजोर व्यक्ति पर विजय हासिल करना असली जीत नही आचार्य श्री
दोपहर में धर्म सभा में आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने कहा कि संसार मे कमजोर व्यक्ति पर विजय हासिल करना असली जीत नहीं है,अपितु जिसने स्वयं को जीत लिया वही महान है। धर्म सभा में आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन अजीतमल राजमल सरिया परिवार ने किया। धर्मसभा में शांतिलाल बड़ोदिया ,इंद्रमल केलावत, विधान आयोजक परिवार सहित उदयपुर मुंबई के श्रावकगण मौजूद थे।
सिद्धचक्र महामंडल विधान आराधना गुरुवार से
अतिशय क्षेत्र अडिंदा पारसनाथ में आचार्य सुनील सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में विधानाचार्य भागचंद शास्त्री के निर्देशन में अजीतमल राजमल सरिया पारसोला परिवार की ओर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आराधना गुरुवार से घट यात्रा और ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
