श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल ग्रुप परिवार के द्वारा सबसे ऊंचे शिखर पर 111 फीट की धर्म ध्वजा की हुई स्थापना
पदमपुरा
पुण्यभूमि पदमपुरा में 22 फरवरी प्रभात बेला में वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में एक इतिहास रच गया जी हा एक और वैराग्य आस्था का संगम देखने को मिला प्रभात बेला ने एक इतिहास रचा वही भव्य 111 फीट ऊँची जैन धर्म ध्वज की स्थापना धर्मनिष्ट उदारमना संत सेवा में सक्रिय श्री अशोक पाटनी सुशीला पाटनी विमल पाटनी आरके मार्बल ग्रुप एवं परिवार के द्वारा संपन्न हुई इस अवसर पर उन्हें आचार्य श्री 108 बर्धमान सागर जी महाराज का आशीष भी प्राप्त हुआ साथ ही उन्हें गुरुदेव के चरणों का पद प्रक्षालन का भी अवसर प्राप्त हुआ। इस बेला में पूरा परिवार गदगद भावों से भरा हुआ था उनकी सादगी धर्म निष्ठा सेवा समर्पण देखते हुए बनता था। जब आचार्य श्री चोकी रखने का समय आया तो श्री पाटनी उसे उठाने लगे उनसे कहा रहने दीजिए तब उन्होंने कहा मैं पत्थर वाला हूं जो उनकी गुरु भक्ति सेवा समर्पण को दर्शा रहा था

जानकारी देते हुए श्री सुरेश सबलावत ने बताया कि यह केवल एक आयोजन नहीं, यह आस्था का आरोहण नहीं था… यह केवल कलाशारोहण व ध्वज नहीं, यह धर्म, एकता और आत्मोन्नति का प्रतीक था

उन्होंने कहा जैसे मंदिर के शिखर पर ध्वजा आकाश को छूती है, वैसे ही हमारे जीवन की भावना भी ऊँचाइयों को स्पर्श करे। जैसे जैन ध्वज लहराकर कीर्ति फैलाता है वैसे ही हमारा जयपुर धर्म गौरव से जगमगाए। उन्होंने कहा सभी ने मिलकर संकल्प लेकर इस महोत्सव को जन-जन का उत्सव बना दिया।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
