चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेडी में आर्यिका चिन्मयमति माताजी के सानिध्य में कड़ोदिया से चांदखेडी आईं पदयात्रा का हुआ भव्य स्वागत
चांदखेडी
परम पूजनीय आर्यिका 105चिन्मयमति माताजी के सानिध्य में 5 दिवसीय कड़ोदिया से चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के आदिनाथ भगवान के चरणो दर्शन हेतु ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली गई जिसमें 150 से अधिक पदयात्रा शामिल रहे।
यह पदयात्रा 15 फरवरी को प्रारंभ हुई जो लगभग 70 km दूरी पूरी करके 19 फरवरी को चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र पर पहुंची जैसे ही यह पदयात्रा माताजी के सानिध्य में क्षेत्र के समीप पहुंची तो पद यात्रियों का उत्साह और बढ़ गया और उनकी थकान मानो दूर हो गई वह भक्ति में झूम रहे थे।

क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर मुख्य संयोजक श्री विनोद जैन सारोलाकलां , आहार विहार संयोजक अनिल जैन,महावीर जैन (कालु), समाज के पवन जैन (गोलु),कमल जैन(लीमी),महिला महासमिति अध्यक्ष श्रीमती निशा जैन, साक्षी जैन, गायत्री जैन,रेखा जैन,स्नेहलता जैन,रुचि जैन, लीला जैन,अनिता जैन,आदि मौजूद स्थानीय व्यक्तियों द्वारा गुरु मां का पादप्रक्षालन करके अगवानी की गई एवं समस्त पद यात्रियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।


इसके बाद सभी पदयात्रा जयकार करते हुए प्रभु आदिनाथ के चरण में पहुंचे और भक्ति की भक्ति की अभूतपूर्व बेला में सभी पदयात्रियों ने अभिषेक पूजन शांतिधारा करते हुए भक्ति आराधना की


विशेष बात सभी पदयात्रियों ने पूरे 5 दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखें
इस पदयात्रा की विशेष बात यह रही की पुरे 5 दिन कडोदिया वासियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें क्या बच्चे क्या युवा क्या बुजुर्ग महिला शक्ति सभी इस यात्रा में तन मन धन से समर्पित रहे। इस यात्रा में झालावाड़ झालरापाटन एवं आसपास के भक्तों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कमेटी के प्रशान्त जैन ने बताया की, माताजी का कुछ समय प्रवास चन्द्रौदय तीर्थ चांदखेड़ी पर ही रहेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
