श्री हुकम जैन काका की अध्यक्षता में रविवार दिनांक 15 फरवरी को होली त्योहार एवम भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
चांदखेड़ी
प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न हुई यह बैठक चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका महामंत्री श्री नरेश जैन वेद कार्यअध्यक्ष अजय जैन बाकलीवाल मुख्य संयोजक विनोद जैन सुरलाया की प्रमुख उपस्थिति में हुई।
बैठक का शुभारंभ समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में भगवान आदिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं णमोकार मंत्र के साथ की गई। इस बैठक में होली का त्यौहार होने पर यात्रियों के आने जाने आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था पर विचार किया गया इसके साथ ही आने वाली 11 एवं 12 मार्च को ऋषभदेव जयंती को लेकर भी विचार विमर्श किया गया एवं इसके लिए समिति ने सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

आने वाली ऋषभदेव जयंती मेला महोत्सव के लिए मेला संयोजक श्री मुकेश जैन मासुम पिडावा को नियुक्त किया गया सहसंयोजक कैलाश जैन भाल, प्रशांत जैन, नितेश जैन, अनिल जैन को नियुक्त किया गया।



चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की हुई बैठक में विशेष रूप से आवास व्यवस्था को लेकर कई सुझाव सदस्यों द्वारा दिए गए जिस पर हुकुम जैन काका ने पुरे सदन को आस्वस्त किया की किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाएगी एवं आने वाले यात्रियों को आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए क्षेत्र कमेटी पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह बैठक संपन्न हुई।

विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशांत जैन ने बताया कि होली एवं ऋषभदेव जयंती पर यात्रियों के अभिषेक आदि के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी जिसको लेकर यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मेला महोत्सव बहुत ही ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम बनाने के लिए संपूर्ण क्षेत्र कमेटी सक्रियता से कार्य करेगी। जिसको लेकर खाखा तैयार किया जा रहा है। 


मेले पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए महिला महासमिति चांदखेड़ी को मुख्य जिम्मेदारी सोंपी गई है एवं सारोलाकलां व बारां महिला मंडल भी अपनी प्रस्तुतियां देगी।


शोभायात्रा यात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब भटिंडा से बुलाया गया पाइप बेन्ड रहेगा एवं मध्यप्रदेश से आये दिव्य घोष भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
नगर सज्जा जुलूस मार्ग पर भी इस अवसर पर कि जायेगी।
बैठक के पश्चात क्षेत्र पर विराजमान आर्यिका १०५ संगममती माताजी को श्री हुकम जैन काका ने पुरे क्षेत्र का अवलोकन करवाया क्षेत्र पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक संत सुधासागर रेजिडेंसी व रायल रेजिडेंसी को देखकर माताजी क्षेत्र कार्यकारिणी व अध्यक्ष हुकम जेन काका की बहुत सराहना कि।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
