विशाल मुनि संघ ने कीर्ति स्तंभ का किया अवलोकन-
कोटा,13 फ़रवरी,ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने दोपहर डेढ़ बजे परकोटे में स्थित प्राचीन जिनालयों की वंदना करने के लिए विहार किया।मार्ग में सी ए डी चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तंभ का अवलोकन किया।साथ ही कीर्ति स्तंभ की चारों दिशाओं में उकेरी गई दिगम्बर जैन प्रतिमाओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके बाद मुनि संघ दशहरा मैदान होते हुए रिवर फ्रंट पहुंचा।जहाँ चंबल नदी,चंबल माता की मूर्ति,विश्व की प्रसिद्ध इमारतों आदि का अवलोकन किया।मुनि संघ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मडिया,जम्बू सराफ,विजय दुगेरिया,पारस सोगानी,अजय मेहरू,अमित सोगानी,पारस अरोली सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वहीं से मुनि संघ ने लाडपुरा स्थित दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए।जिसके बाद रामपुरा स्थित सभी प्राचीन जिनालयों के दर्शन किए।जगह जगह रंगोली सजाकर मुनि संघ की आरती उतारी गई।पाटनपोल,गढ़ प्लेस होते हुए मुनि संघ सांय साढ़े पाँच बजे दादाबाड़ी स्थित नसियाँ जैन मन्दिर पहुँचा जहाँ संघ ने प्रतिक्रमण और सामयिक की।


शनिवार को तलवंडी प्रवास-
तलवंडी जैन समाज के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने बताया कि मुनि योग सागर महाराज ससंघ शनिवार को प्रातः साढ़े 8 बजे तलवंडी पहुंचेगे जहाँ मुनि संघ के प्रवचन एवं आहार चर्या होगी।




केशोराय पाटन जाएँगे मुनि संघ-
कोटा से मुनि संघ का विहार केशोराय पाटन स्थित प्राचीन भगवान मुनिसुव्रतनाथ मंदिर की ओर होने की संभावना है जहाँ भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन कर रिद्धि सिद्धि नगर को आगामी सप्ताह में आंशिक प्रवास मिलने की संभावना है।
मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
