राजस्थान सरकार का तीसरा बजट जन-जन की अपेक्षाओं के अनुरूप। अखिलेश मेडतवाल
रामगंजमंडी
रामगंज मंडी नगर पलिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल ने राजस्थान के बजट पेश होने के बाद कहा की राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किया गया बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को लाभान्वित करेगा। जहां एक और 50,000 बुजुर्गों को AC ट्रेन से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी वहीं महिलाओं और बच्चों को भी राहत दी जाएगी। पंकज मेहता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हाईवेज पर रेस्ट एरिया में एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी, कोटा में नवीन टेक्नोहब बनेगा। राजस्थान में अब सभी के लिए फ्री इलाज होगा, जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं, उन्हें भी फ्री इलाज मिलेगा।


श्री मेडतवाल ने कहा महिला मुखिया के खाते में ₹1200 प्रति माह (DBT) जमा किए जाएंगे, सड़क दुर्घटना में तुरंत राहत दी जाएगी, CHC पर ECG ,टेली ECG ओर संभाग स्तर पर कार्डियक कोर्स ट्रॉमा सेवाओं के लिए 150 करोड़ मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रोग्राम , सेंटर ऑफ़ मेंटल हेल्थ सेंटर जिला मुख्यालयो पर भी केंद्र बनेंगे राजस्थान में डिजिटल क्रांति आएगी।राजस्थान सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ई-मित्र सेवाओं को सीधे WhatsApp पर लाने की घोषणा की है। जो सराहनीय हे
