निवाई में आचार्य प्रसन्न सागर महाराज 16 पिच्छिका के साथ मंगल प्रवेश करेंगे कलअन्तर्रमना म्युजिकल ग्रुप संगीत के साथ करेंगे अगुवानी
निवाई- सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य साधना महोदधि, उत्कृष्ट सिंह निष्क्रिडित, व्रत कर्ता उभय मासोपवासी, अन्तर्मना उपवास शिरोमणि आचार्य प्रसन्न सागर महाराज का 16 पिच्छिका के साथ12 फरवरी को निवाई नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
निवाई में मंगल प्रवेश की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जैन समाज के मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज अपने संध सहित दिल्ली से जयपुर, पदमपुरा चाकसू, विज्ञा तीर्थ, होते हुए 12 फरवरी को शाही ठाठ बाठ के साथ मंगल प्रवेश करेंगे। राकेश संधी एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य प्रसन्न सागर महाराज 11 फरवरी को विज्ञा तीर्थ आयेंगे और 12 फरवरी को विज्ञा तीर्थ से सुबह निवाई आयेंगे।

प्रवक्ता विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज के दिव्य चरणों से प्रथम बार धन्य हो रही है निवाई नगरी जिसमें सभी युवाओं को आचार्य श्री निवाई के सन्त निवास नसियां जैन मंदिर पर प्रवचन सभा में अपनी दिव्य देशना प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि आचार्य संध का मंगल जुलुस जमात स्थित वर्धमान सर्विस सेंटर से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर जमात, राधा दामोदर सर्किल स्थित कुण्डो के पास पाद् प्रक्षालन एवं पुष्प वर्षा से स्वागत कर अगुवानी की जाएगी। आचार्य श्री के स्वागत सत्कार में समाज द्वारा जगह जगह स्वागत तोरण द्वार लगाएं जाएंगे इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह चरण प्रक्षालन एवं आरती कर स्वागत किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने “स्वागत की हे ऐतिहासिक तैयारी” “आ रहे हे पुष्पदंत धारी” जैसे आदि अनेक श्लोगनो से जयधोष किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आचार्य प्रसन्न सागर महाराज त्याग और तपस्या का एक अनुठा उदाहरण है उनके त्याग और तपस्या को देखकर जन जन में उत्साह है। मंगल प्रवेश को लेकर सम्पूर्ण निवाई के भक्तजनो मे हे भारी उत्साह के साथ खुशी की लहर दौड़ पडी़। मंगल प्रवेश जुलुस कुण्डो से रवाना होकर पुलिस थाना, होते हुए पारसनाथ उधान नसिंया जैन मंदिर पंहुचेगा। जहाँ आचार्य भगवन धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे।

*सोभाग्यशाली हे राजस्थान की गौरवशाली एवं धर्मनगरी निवाई**मऺगलप्रवेश के मुख्य आकृषण होऺगे*
*स्वागत के लिए तोरण द्वार**सम्पूर्ण मार्ग मे ध्वज पताकाएं**बेण्ड बाजों की मधुर ध्वनि**ढोल नगाड़े लवाजमा* *सम्पूर्ण भारत से पहुऺचेगे भक्त जन, उमडेगा जन सैलाब* *धन्य होऺगे वह गुरुभक्त जो इस अलोकिक अनुपम अदभुत अविस्मरणीय पलो के साक्षी बनेऺगे*


*निवाई नगर के श्रद्धालुगण सभी मिलकर विश्व रिकॉर्डधारी एवं मासोपवासी गिनिज बुक रिकॉर्ड धारी गुरुदेव का निवाई की धरा पर मऺगलमय आगवानी करने का सोभाग्य प्राप्त कर अक्षय पुण्य अर्जन करेंगे*संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
