श्री मोहित अग्रवाल एवं श्री आशीष पोरवाल मंगलम विद्या विहार विद्यालय में जाकर हुए हर्षित
मोड़क
मंगलम विद्या विहार विद्यालय में सोमवार को हुई प्रार्थना सभा में रामगंजमंडी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन उपाध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल एवम चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री आशीष पोरवाल ने प्रार्थना सभा में भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य श्री गोविंद शर्मा ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया और काफी गदगद दिखाई दिए।
अपना उद्बोधन देते हुए प्रधानाचार्य महोदय श्री गोविंद शर्मा ने कहा की आज प्रातः 8:00 बजे की प्रार्थना सभा में हम मंगलम विद्या विहार, मोरक परिवार की ओर से श्री मोहित अग्रवाल जी एवं सीए आशीष पोरवाल जी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

आप दोनों ने अपने व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर हमारे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, इसके लिए हम आपके अत्यंत आभारी हैं। आपके प्रेरणादायक शब्दों और स्नेहपूर्ण उपस्थिति ने हमारे छात्रों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य ऊँचे रखने की नई प्रेरणा दी है।


विद्यालय परिवार आपकी इस सहयोग भावना और प्रोत्साहन के लिए हृदय से कृतज्ञ है।और आपका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षिका प्रमिला गोदारा भी मौजूद रही।

श्री अग्रवाल ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रिय बच्चों, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियो,आज आप सभी के बीच खड़े होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आप सब हमारे देश का भविष्य हैं। जिस तरह आज आप सीखते हैं, सोचते हैं और मेहनत करते हैं, उसी से कल का भारत बनेगा।
बच्चों, याद रखिए—सफलता किसी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि हर दिन की छोटी-छोटी मेहनत से बनती है। किताबों से ज्ञान मिलता है, लेकिन अच्छे संस्कार आपको एक अच्छा इंसान बनाते हैं। अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें, क्योंकि वही आपको सही रास्ता दिखाते हैं।
गलतियों से डरिए मत।गलती करना सीखने की पहली सीढ़ी है। जो बच्चे गिरकर फिर उठते हैं, वही आगे चलकर बड़ा नाम करते हैं। खुद पर भरोसा रखें और हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और मेहनत को अपना साथी बनाएं।
आप सभी से मेरी यही कामना है कि। आप मन लगाकर पढ़ें,
अपने सपनों को पहचानें,और एक अच्छे इंसान बनकर देश और समाज का नाम रोशन करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
