परम पूज्य आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ का भवानी मंडी से हुआ मंगल विहार 

धर्म

परम पूज्य आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ का भवानीमंडी से हुआ मंगल विहार 

  भवानीमंडी 

परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का बुधवार की दोपहर की बेला में भवानीमंडी नगर से मंगल विहार हुआ।

 

        आचार्य श्री का बुधवार की रात्रि बेला में आवली कला में रात्रि विश्राम हुआ। जानकारी देते हुए रामगंजमंडी के श्रीमान चक्रेश जैन ने बताया कि गुरुवार की मंगल बेला में आचार्य श्रीसंघ की मंगल आहारचर्या गरनावद में होगी एवं संध्या की बेला में पिपलिया में रात्रि विश्राम होगा आचार्य श्री के कदम झालरापाटन नगर की ओर बढ़ रहे हैं।

 

    रामगंजमंडी नगर के श्री चक्रेश जैन ने बताया कि आचार्य

 

 

श्रीसंघ का वर्षा योग 2024 पिड़ावा राजस्थान में संपन्न हुआ था पिड़ावा नगर में धर्म प्रभावना उपरांत गुरुदेव का मंगल आगमन भवानीमंडी नगर में हुआ। जहां उन्होंने लगभग 7 दिन रहकर महती धर्म प्रभावना की अब गुरुदेव के कदम झालरापाटन नगर की ओर बढ़ रहे हैं और विगत दिनों में गुरुदेव का मंगल आगमन धर्म नगरी झालरापाटन में होगा। 

 

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *