चातुर्मास का अतिशय है चारों ओर सुख शांति है पवित्रमति माताजी
नौगांव
कस्बे में चले रहे दस दिवसीय सर्वतो भद्र विधान के पांचवे दिन मंत्रोचार के साथ पश्चिमी घातक खंडदीप संबंधी ऐरावत क्षेत्र की त्रिकाल पूजन के अर्घ्य चढ़ाए । एवम श्रद्धालुओ ने जयकारे लगाए।
प्रवक्ता सुरेश गांधी ने बताया कि सर्वतोभद्र विधान के पांचवें दिन बुधवार को आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भगवान महावीर समवरशण मंदिर में विशेष शांति धारा की गई। इसके बाद पंडाल में परम पूज्य पवित्र मति माताजी करनमती माताजी गरिमामति माताजी ब्रह्मचारी अनिल भैया विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी के सानिध्य में समवशरण में विराजमान प्रतिमाओं का जलाभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पंचोरी मनीष केसरीमल कुबेर इंद्र राजेश के परिवार को मिला। सोधर्म इंद्र भरत चक्रवर्ती कुबेर इंद्र ईशान इंद्र यज्ञ नायक द्वारा अभिषेक करने के पश्चात सर्वतो भद्र विधान की पूजन की गई। पूजन में गीतकार राजेश जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरों के साथ बारी-बारी से अर्घ्य चढ़ाए गए। इस अवसर सेनावासा परतापुर बांसवाड़ा घाटोल बागीदौरा से आए हुए समाजजनों ने माताजी को आगमन के लिए श्रीफल भेट किया गया। चतुमास कमेटी अध्यक्ष निलेश जैन, राजेंद्र गांधी भरत पंचोली, सुभाष नानावटी, राजेश पिंडरमियां, कैलाश पिंडरमियां द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोपहर में आर्यिका संघ के सानिध्य मंदिर मेंनंदीश्वर विधान पूजन कर अर्घ्य चढ़ाए।

इस अवसर पर माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि सर्वतोभद्र विधान में नौगामा नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधु बड़े भक्ति भाव से समर्पण भाव से भक्ति कर रहे हैं यह भक्ति उनकी संस्कारों की की देन है । माताजी ने कहा कि चातुर्मास का अतिशय है कि चारों ओर से सुख शांति है। शाम को महाआरती करने का
सौभाग्य पिंडारमिया नरेंद्र कुमार नथमल के परिवार को प्राप्त हुआ । आरती उतरने किए घर से आरती के थाल सजाकर घोड़ा बधी के साथ बैंड बाजौ के साथ विशाल शोभा यात्रा लोग भ्रमण करती हुई पंडाल पहुंची जहां पर बड़े भक्ति भाव से भगवान की आरती की गई ।
15 को निकलेगी दिग्विजय यात्रा
आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट कर नौगामा नगर के श्रद्धालुओं ने 64 रिद्धि व्रत, तत्वार्थ सूत्र व्रत, जिन सहस्त्र के नियम लिए आशीर्वाद लिया। चातुर्मास समिति अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि 15 नवंबर को दिग्विजय यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है । पूरे गांव में मुख्य मार्गो से विशाल शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ घोड़ा बग्गी मोटरसाइकिल पार जैन धर्म की धर्म ध्वजा के साथ नगर भमण के लिए निकलेगी। जिसकी तैयारियो को लेकर युवाओं क दायित्व दिया गया।
प्रवक्ता सुरेशचंद गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
