जैन राजनीतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश जैन चेलावत ने जैन राजनीतिक चेतना मंच के कार्याध्यक्ष श्री चंद्रराज जी सिंघवी से मुलाकात की एवम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलकर जैन समाज के कार्यकर्ताओ को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने की अपील की
जयपुर
जब से जैन राजनीतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन चेलावत नियुक्त हुए है। तब से वह सक्रियता के साथ जैन समाज को उचित प्रतिनिधित्व राजनीतिक क्षेत्र में मिले इसके लिए कार्य कर रहे हैं।
इसी संदर्भ में मंगलवार को जैन राजनेतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चेलावत ने जयपुर में जैन राजनेतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री चंद्रराज सिंघवी से मुलाकात की। एवम प्रदेश में मंच के जिलेवार स्थिति पर विचार किया और जैन राजनेतिक मंच की जिला एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकारणी गठित करने पर पर चर्चा की।
श्री चेलावत ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश जोशी से भी प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर जैन समाज को पार्टी संघठन में उचित प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए अनुरोध किया। एवम अपील की।

जैन समाज सबसे ज्यादा राजस्व देता है और जैन समाज समाज सेवा में भी सक्रिय रहता है लेकिन राजनीतिक दल जैन समाज के कार्यकर्ताओ को चुनाव में व पार्टी संगठन में प्रतिनिधित्व करने का पर्याप्त मौका नही देते हैं। ऐसे में जैन राजनीतिक चेतना मंच की एवं मुकेश जैन चेलावत की पहल को समाज में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
