आचार्य भगवन् श्री आर्जवसागर जी महामुनिराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश तपोवन कोठी में हुआ
तारंगा
परम पूज्य आचार्य श्रीश्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कोठी,तारंगा जी, गुजरात विराजमान है तीर्थ की वंदना उपरान्त आचार्य भगवन का मंगल आगमन तपोवन कोठी में हुआ।
आचार्य श्री का इस क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है कही स्मृतियों जुड़ी हुई है जो हम सांझा कर रहे हैं इससे पूर्व आचार्य श्री का मंगल आगमन क्षेत्र पर 2013 एवं 2015 में भी हुआ था। 2015 में आचार्य भगवन् श्री आर्जवसागर जी महामुनिराज के कर कमलों से यहां सिद्ध क्षेत्र पर 6 दीक्षाएं भी संपन्न हुईं थी।..

अष्टान्हिका पर्व पर होगा सिद्ध चक्र महामंडल विधान जिसको लेकर हो रही है तैयारी
अष्टान्हिका महापर्व के शुभ पावन अवसर पर आचार्य श्री के सानिध्य में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्याति भव्य आयोजन होगा जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह भूमि साढ़े तीन करोड़ मुनियों की निर्वाण भूमि_है।* 

सिद्धों की आराधना का अनुपम अवसर*_दिनांक – 24 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक_सम्पन्न होगा यह आयोजन – प्रबंधकारिणी कमेटी श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कोठी, तारंगा जी, गुजरात के संयोजन में सम्पन्न होगा।
तारंगा तीर्थ विवरण
तारंगा गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित एक प्रमुख जै तीर्थ स्थल है, जो अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों पर स्थित है। यह स्थान अपने 12वीं शताब्दी के निर्मित भगवान संभवनाथ जैन मंदिर है । एवं यहां से वरदत्त, वरांग एवं शायरदत्त सहित साढ़े तीन करोड़ मुनिराज मोक्ष गए हैं। ऐसी पावन भूमि तारंगा यह अहमदाबाद से लगभग 130 किमी और वड़नगर से 20 किमी दूर है, जो ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। 


तारंगा हिल्स के प्रमुख आकर्षण*
जैन तीर्थ (सिद्ध क्षेत्र): तारंगा पहाड़ियों को जैन धर्म के लिए एक अत्यंत पवित्र ‘सिद्ध क्षेत्र’ माना जाता है। यहाँ मुख्य मंदिर संभवनाथ को समर्पित है, जो अत्यंत प्राचीन है। अरावली रेंज में स्थित होने के कारण, यह स्थान ध्यान , तप, साधन, स्वाध्याय के लिए अच्छा है। यहाँ से आसपास के क्षेत्र और धरोई बांध (Dharoi Dam) का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। यहां अनेक गुफाएं है जिनमें साधु जन ध्यान करते हैं।

कैसे पहुँचें:
सड़क मार्ग:
मेहसाणा से 75 किमी और अहमदाबाद से 130 किमी दूर है।
रेल मार्ग: पास का रेलवे स्टेशन तारंगा हिल’ स्टेशन है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
