आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज ससंघ ने की सम्मेद लघु सम्मेद शिखर की वंदना सुरेश चंद्र गांधी नोगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
नोगामा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्य भगवन् श्री 108आर्जवसागर जी महाराज ; जिनका इस वर्ष का पावन चातुर्मास इंदौर में हुआ था। इंदौर से उज्जैन, मंदसौर, प्रतापगढ़, बांसबाड़ा होते हुए उनका आगमन दिनांक 30 जनवरी 2026 को सायं काल नौगामा की पावन धरा पर हुआ।
उनके सानिध्य में आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा अभिषेक बड़े भक्ति भाव से की गई ।अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पंचोली संदीप कुमार को प्राप्त हुआ। उसके पश्चात आचार्य भगवन् का मंगल प्रवचन हुआ महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि हमें बच्चों को संस्कारवान बनाना है और संस्कारवान बनेंगे तभी आने वाली पीढ़ी भी सुसंस्कारवान बनेगी।
आचार्य भगवन् ने कहा कि नौगामा नगर के धर्म प्रेमी बंधु बड़े ही भाग्यवान है जो आपको इतने बड़े विशाल जिनालय के दर्शन का लाभ प्रतिदिन मिल रहा है। पूर्व में आपके दादा परदादा आदि ने यह जिनालय बड़े भक्ति भाव से ऊंचे शिखरो वाला बनाया है। उनका

हमको संरक्षण करना है।

प्रवचन के पश्चात महाराज संघ सहित लघु सम्मेद शिखर नसिया जी की वंदना हेतु गए।महाराज श्री ने कहा कि यह तीर्थ बहुत अच्छा बना हुआ है जहां पर साधुगण तपस्या कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि नव निर्माणाधीन जिनालय शीघ्र बन कर भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा विराजमान हो एवं शीघ्र पंच कल्याण प्रतिष्ठा हो ऐसा मेरा आशीर्वाद है। उपरांत दोपहर में आचार्य ससंघ द्वारा चतुर्दशी के पावन अवसर पर बड़ा प्रतिक्रमण किया गया ।उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
