केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमतीसावित्री ठाकुर ने मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
इंदौर
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108विनम्र सागर जी महाराज दर्शन हेतु आज केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर पधारी और मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमती ठाकुर ने मुनि श्री से आचार्य श्री विद्या सागर जी के प्रकल्पों एवं हथकरघा के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंत्री जी का स्वागत जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मनोज बाकलीवाल, दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेंद्र जैन, कमल अखिलेश सोधिया जैन,सीरीश जैन, मनीष
नायक, राजेश जैन दद्दू राकेश नायक एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ,श्रीमती साक्षी जैन ने स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति स्वरूप मंगल कलश एवं आचार्य






विद्यासागर जी का साहित्य मुनीश्री ने भेंट किया।मुनिश्री से भेंट के बाद श्रीमती ठाकुर जिनालय ट्रस्ट के कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन के निवास पर भी जलपान हेतु पधारीं और परिवार के सदस्यों से भेट की । स्वागत श्रीमती मुक्ता जैन, साक्षी जैन ने किया।
राजेश जैन दद्दू से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
