णमोकार तीर्थ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; 1500 किमी की पदयात्रा कर पहुंचे आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज के शिष्य
औरंगाबाद/णमोकार तीर्थ
णमोकार तीर्थ क्षेत्र में आयोजित होने वाले भव्य अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या पर आज भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रसंत आचार्य श्री कुंथुसागर जी महाराज के शिष्य, कर्नाटक राज्य के वरुर से लगभग 1500 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूर्ण कर तथा आचार्य श्री सूर्य सागर जी महाराज, एवंम उपाध्याय श्री विभंजन सागऱजी महाराज इनका ससंघ आगमन हुआ बाजे-गाजे के साथ णमोकार तीर्थ पहुंचे।
भव्य स्वागत और कलश यात्रा
महाराज श्री के आगमन पर समूचा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। सौभाग्यवती महिलाओं ने मांगलिक कलश धारण कर अगवानी की। बाजे के साथ एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें भक्त परिवार ने गुरुदेव की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जैसे ही गुरुदेव ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया, भक्तों ने उन पर पुष्प वर्षा की और उनके पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया।


गुरु मिलन और मंगल प्रवचन:
इस अवसर पर आयोजित ‘गुरु मिलन’ कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रसंत आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज, आचार्य श्री सूर्यसागर जी महाराज, आचार्य श्री पद्मनंदी जी महाराज, आचार्य श्री विद्यानंदी जी, आचार्य श्री कर्मविजयनंदीजी, आचार्य श्री कुमुदनंदीजी और युगल मुनि अमोघ कीर्ति व अमर कीर्ति जी महाराज सहित सौ के उपर महाराज और माताजी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
पंचकल्याणक को सफल बनाने का आह्वान:
उपस्थित आचार्य संघ ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक कार्यक्रम न केवल भव्य बल्कि ऐतिहासिक होना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचकल्याणक जैसे आयोजन आत्मा के कल्याण और धर्म की प्रभावना के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सभी आचार्यों ने इस महोत्सव को अत्यंत शानदार और अनुशासित तरीके से संपन्न करने का आशीर्वाद दिया।



बालब्रम्हचारी वैशाली दीदी प्रतिष्ठाचार्य अक्षय भैय्या के स्वागत भाषण हुये इस शुभ अवसर पर
पंचकल्याणक महोत्सव समिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पेंढारी ,णमोकार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, महावीर गंगवाल,मांगीतुंगीजी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमेर काले, ट्रस्टी पवन पाटणी, अनिल जमगे, संतोष काला,विनोद शहा, प्रकाशचंद शेठी, चंद्रशेखर कासलीवाल, प्रचार प्रसार संयोजक विनोद पाटणी पंचकल्याणक सदस्य एवं बडी संख्या मे श्रावक श्राविका शामिल हुवेl
महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले अभिषेक, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की जोरदार तैयारियां चालू हैं। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
