गुरु चरणों मे हुआ आगमन छोटे बाबा के प्रथम दीक्षित शिष्य का
कुंडलपुर
हर किसी की निगाहें दृष्टि अगर किसी औऱ वह है कुडलपुर दमोह क्षेत्र जहाँ विराजित है कुडलपुर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान। और सभी के आस्था के केंद्र पूज्य गुरुवर छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज , इन्ही पलो में 21nov 2021 की प्रातः बेला एक अदभुत क्षणो को लेकर आई, जिन्हें भला कौन देख भावुक न हो।
पल थे आचार्य श्री से प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक श्रमण समयसागर महाराज का आगमन उनकी आगवानी हेतु मुनि श्री योगसागर महाराज स्वयं गए। जो एक विनय सम्पनन्ता का एक अनुकरणीय उदाहरण है। जैसे ही मुनि श्री समयसागर महाराज गुरु चरणों मे आए वह दृश्य सभी को भावुक कर रहा था।गुरु के प्रति इतना समर्पण सचमुच एक अनुकरणीय सन्देश प्रेषित किया। मैं तो कहता हूं जो इन क्षणो को देख पाया वह बहुत सोभाग्यशाली है। इन क्षणो में पूज्य समयसागर महाराज ने कहा अब भक्तो को भगवान के वशीभूत होने का समय आ गया है, अपने ह्र्दय में बसे बड़े बाबा के कार्य मे जुट जाए।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

