भव्यता जैन गर्ग को सीबीएसई कक्षा 10 में रामगंज मंडी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वतंत्रता दिवस पर किया गया सम्मानित

राज्य

भव्यता जैन गर्ग को सीबीएसई कक्षा 10 में रामगंज मंडी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वतंत्रता दिवस पर किया गया सम्मानित
रामगंजमंडी
नगर के विकास मंजू गर्ग की पुत्री सुश्री भव्यता जैन गर्ग ने सीबीएसई कक्षा 10 में 95.4% अंक प्राप्त किए एवं रामगंजमंडी नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

इस हेतु रामगंजमंडी नगर की नगर पालिका द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बिटिया का सम्मान किया गया यह सम्मान उन्हें रामगंजमंडी नगर के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार महोदयाअधिशासी अधिकारी एवम अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। बिटिया ने निश्चित रूप से रामगंजमंडी नगर का नाम रोशन किया एवं इस बात की सार्थकता सिद्ध करता है कि बेटियां आज भी पीछे नहीं है।

 

 

 

और देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकती हैं।

 

 

सम्मानित होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया। सम्मानित होने केउपरांत बिटिया ने सबसे पहले अपने माता-पिता के साथ अपना फोटो सांझा किया । निश्चित रूप से यह जैन समाज के लिए एवं रामगंजमंडी के लिए गौरव का पल है।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *