पूरे देश की नजरे आगरा पर टिकी है, जहाँ 8 मई को गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का मंगल आगमन होने जा रहा है

धर्म

पूरे देश की नजरे आगरा पर टिकी है, जहाँ 8 मई को गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का मंगल आगमन होने जा रहा है
आगरा
इस युग की सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का भव्य प्रवेश संघ के साथ रविवार, दि.8-05-2022 को जयपुर हाऊस से श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, ( एम डी जैन इन्टर कालेज परिसर), अहिंसा चौक, महावीर मार्ग, हरीपर्वत होने जा रहा है। जहाँ पर प्रात: 8.00 बजे, भव्य धर्म सभा भी होगी।
मिली जानकारी अनुसार पूज्य माताजी संघ को जयपुर हाऊस शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रात: 7.00 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ मदियाकटरा होते हुये, हरीपर्वत लेकर जाया जायेगा! आगरा के सभी महिला मंडल, युवा मंडल, संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी, शैली पदाधिकारीयो से आगरा दिगम्बर जैन परिषद ने सभी से आगवानी में शामिल होने की अपील की है। सभी समाजजन दिल्ली गेट( स्वामी सौफीटल के बाहर), प्रात:7.45 बजे एकत्रित होंगे।औऱ माताजी संघ की अगवानी करेंगे। इस अभूतपूर्व आगवानी को लेकर पूरे देश की नजरें आगरा पर टिकी है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *