णमोकार तीर्थ (चांदवड़) में संपन्न हुआ विशाल जैन पत्रकार सम्मेलन; देश भर के प्रखर संपादकों का हुआ समागम
चांदवड़
औरंगाबाद/,चांदवड़, नासिक (महाराष्ट्र)के पास सारस्वताचार्य श्री देवनंदिजी महाराज जीके प्रेरणेने निर्मित अध्यात्म और भव्य वास्तुकला के केंद्र णमोकार तीर्थ में फरवरी मे होनेवाले भव्य आंतरराष्ट्रीय पंच कल्याणक के निमित्त से एक विशाल जैन पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम पूज्य सारस्वताचार्य प्रज्ञाश्रमण श्री १०८ देवनंदिजी महाराज के पावन सानिध्य एवं मुनिश्री अमोघकीर्ति जी – मुनिश्री अमरकीर्ति जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
तीर्थ दर्शन और समोशरण का निरीक्षण:
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल तीर्थ क्षेत्र के दर्शन और भ्रमण से हुआ। मुनिश्री अमरकीर्ति जी ने उपस्थित पत्रकारों को तीर्थ की अनुपम विशेषताओं से अवगत कराया और यहाँ निर्मित भव्य ‘समोशरण रचना’ के आध्यात्मिक स्वरूप को समझाते हुए इसका निरीक्षण करवाया।

सांस्कृतिक उद्घाटन एवं विमोचन
दोपहर के सत्र में आचार्य श्री एवं युगल मुनिश्री की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणधाराचार्य कुंथुसागरजी महाराज का चित्र अनावरण किया गया। पंडित विजयकुमार जैन (मुंबई) के मंगलाचरण के पश्चात, उनके द्वारा बाह्मी लिपि में तैयार हस्तलिखित ‘भक्तामर ध्वज’ एवं विभिन्न भाषाओं में अनुवादित ‘णमोकार महामन्त्र पत्रक’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ।
सम्मान एवं संबोधन राष्ट्रसंत
आचार्य श्री देवनंदिजी महाराज ने धर्म प्रभावना पर जोर देते हुए कहा कि यह तीर्थ भविष्य में शोध का मुख्य विषय बनेगा। मुनिश्री अमोघकीर्ति जी ने पत्रकारों को इसे पंचकल्याणक को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर देश भर से आए पत्रकार बंधुओं का शाल, माला और मोमेंटो देकर भावभीना सम्मान किया गया।


सम्मानित अतिथि व पत्रकार:
समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जैन (आगरा), महामंत्री डॉ. अखिल बंसल (जयपुर), मनोज सोगानी (जयपुर), डॉ. राजीव प्रचडिया (अलीगढ़), शैलेश कापडिया (सूरत), डॉ. सुशीला सालगिया (इंदौर), मनोज निर्लिप्त (अलीगढ़), डॉ. ममता जैन (पुणे), प्रवीण भंडारी (पुणे),गौतमचंद संचेती (नासिक)
Mनितिन मकार (मालेगांव), डॉ. विनोद जैन (मालेगांव), अनिल पाटणी (उमराणा), योगेन्द्र जैन (दिल्ली), श्रेयांस जैन (ककरवाहा), भरत सेठ (घुवारा) आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पत्रकारों को आगामी आयोजन हेतु आमंत्रण पत्र एवं आलेख सामग्री वितरित की गई।
सम्मेलन मे णमोकार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महावीर गंगवाल, संतोष काला, तीर्थ रक्षा कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र कासलीवाल,बाल ब्रम्हचारी वैशाली दीदी, सूरज दोशी जीवन पाटणी आदी मान्यवर उपस्थित थे l
आयोजन व संयोजन
इस भव्य सम्मेलन की संकल्पना एवं प्रस्तावना प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक श्री पारसजी लोहाड़े द्वारा रखी गई। कार्यक्रम का संचालन विनोद पाटणी ने किया एवं अंत में डॉ. अल्पना जैन (मालेगांव) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस सफल आयोजन के पीछे णमोकार तीर्थ अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक समिति का विशेष योगदान रहा।
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


