आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवम गणिनी आर्यिका 105ज्ञानमती माताजी का जन्म दिवस मनाया

धर्म

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवम गणिनी आर्यिका 105ज्ञानमती माताजी का जन्म दिवस मनाया

रामगंजमंडी
शरद पूर्णिमा पर श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर पर दिगंबर जैन समाज के प्रमुख संत संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवम दिगंबर जैन समाज की गणिनी प्रमुख आर्यिका105 श्री ज्ञानमती माता जी का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

जानकारी देते हुए बघेरवाल दिगंबर जैन समाज के महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया कि प्रातः कालीन बेला में आचार्य श्री एवम आर्यिका श्री की दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ शांतिधारा की गई

 

 

 

आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर आचार्य श्री की संगीतमय पूजन कर अर्घ समर्पित किए साथ ही संध्याकालीन बेला में भगवान महावीर स्वामी की आरती एवम आचार्य श्री की आरती करने के पश्चात भक्तामर स्तोत्र से मंत्रित 48 दीपकों द्वारा महा आरती की गई ।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष महेंद्र ठौरा प्रमोद बाबरिया राजेश ठाई भानु सरवाड़िया दिनेश जैन देवेंद्र दुगेरिया निलेश ठाई महेश ठौरा दिव्यांश जैन व समाज के पुरुष महिलाओं ने उत्साह से सभी कार्यक्रम में भाग लिया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *