आचार्य महाराज से लोग कहते थे राजस्थान पधारो आचार्य महाराज कहते थे कुछ पद धारो तो पधारे योगसागर महाराज
चांदखेड़ी
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108योगसागर महाराज की रविवार की बेला में धर्म सभा की शुरुआत चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में ब्रह्मचारी सलोनी दीदी गुना के द्वारा मंगलाचरण से हुई। भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी कोटा के अध्यक्ष- जम्बू सर्राफ,महामंत्री- महेन्द्र कासलीवाल व कोषाध्यक्ष-मनीष मोहिवाल एवं समस्त समाज कोटा द्वारा किया गया एवम चित्र अनावरण – बांरा समाज अध्यक्ष विनोद जैन व मुख्य अतिथि~ बारां एडिशनल एस.पी.भवंरलाल जी द्वारा किया गया।
धर्म सभा में मंगल प्रवचन देते हुए मुनि श्री 108 निरोग सागर महाराजने कहा कि भगवान की भक्ति जिन जिन ने करी वह सब ‘जिन’ बन गये
दर्शन का महत्व बताते हुए कहा
दर्शन देव – देवस्य
दर्शनं पाप नाशकं
दर्शनं स्वर्ग सोपानं
दर्शनं मोक्ष साधनं
मंगल प्रवचन देते हुए निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108श्री योग सागर जी अपनी मंगल देशना में कहा कि आचार्य महाराज से राजस्थान के लोग कहते थे पधारो”आचार्य महाराज कहते थे कि कुछ पद को धारो तो पधारें।
उन्होंने कहा उनकी दुकान राजस्थान में नहीं चल पायी,तो वह बुन्देलखण्ड में चले गये वहां उनकी दुकान खुब चली उन्होंने वहां पर सेंकडों दीक्षाएं प्रदान कि।
हमारे धर्म की शुरुआत राजस्थान के महावीर जी अतिशय क्षेत्र से हुई
पुज्य योग सागर जी ने आगे बताया कि हमारी धर्म कि शुरुआत राजस्थान के श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र से हुई वहां पर आचार्य श्री जी से सन 1975 में ब्रह्मचर्य वृत लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात 1975 में ही क्षुल्लक दीक्षा सोनागिरी, दतिया (मध्य प्रदेश) में हुई।मुनिश्री ने आगे बताया धर्म ही हमें सुख-शान्ति प्रदान करने वाला है ।
आत्मा पावन पवित्र बने यही पुण्य है।
अनेक स्थानों से आए भक्तों ने नगर आगमन हेतु किया निवेदन श्रीफल भेंट
धर्मसभा में बारां ,कोटा,रामगंजमंडी,भानपुरा,
सागोंद,गरोठ व बौराव आदि जगहों से पधारे श्रावकों ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट करके अपने-अपने अपने-अपने यहां पधारने का निवेदन किया।
श्री प्रशांत जैन ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन आदिनाथ भगवान की शान्तिधारा मुनि श्री के सानिध्य में सम्पन्न होगी इसके पश्चात प्रवचन प्रातःकाल 9 बजे आचार्य श्री विद्यासागर प्रवचन हाल मे होगें।
सभी अतिथियों का किया गया स्वागत एवं सम्मान
इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी की ओर से क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका, उपाध्यक्ष महेंद्र कांसल, महामंत्री नरेश वेद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट सह कोषाध्यक्ष कैलाश पापड़ीवाल, राजेन्द्र जी हरसोला,महावीर जी माडसाब एवं आहार विहार संयोजक महावीर कालू, , सुरेंद्र सोनी, ओम जैन लीमी ,विधि संयोजक श्री विमल जैन सोनी आदि ने मंगल विहार में साथ आए अशोक भैया जी, सुदर्शन भैया जी, दीपक भैया जी, नीरज भैया जी, संभव भैया जी एवं भारतीय पधारे अतिथियों का तिलक माला पहनाकर अभिवादन किया।
_
ज्येष्ठ श्रेष्ठ प्रथम निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108श्री योग सागर जी महाराज*__को पडगाहन करके आहार देने का सौभाग्य श्री सत्यनारायण जैन प्रशान्त जैन मीना जैन उषा जैन लीमी वाला परिवार चांदखेड़ी एवं ब्रह्मचारिणी रीता दीदी-ब्रह्मचारिणी अर्पणा दीदी श्री पारसमल -कान्ता जैन बही पार्श्वनाथ वालों को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



