सिद्ध क्षेत्र श्री बावनगजा में भगवान आदिनाथ मस्तकाभिषेक की पूर्व संध्या पर निमाड़ महिला मण्डल द्वारा सांस्कृतिक संध्या में गया निमाड़ महिला मंडल इकाई द्वारा रंगारंग प्रस्तुति
धामनोद //से दीपक प्रधान की रिपोर्ट
बावनगजा सिद्ध क्षेत्र श्री बावनगजा में भगवान आदिनाथ मस्तकाभिषेक की पूर्व संध्या पर निमाड़ महिला मण्डल द्वारा सांस्कृतिक संध्या में गया निमाड़ महिला मंडल इकाई द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद ज दोषी मेला संयोजक विपीन ज गोधा अंजड़, संजय जैन धामनोद, राजेश जी बड़जात्या कुक्षी एवं ट्रस्ट कमेटी के समस्त उपस्थिति सदस्यों ने प्रभु आदिनाथ जी का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मंगलाचरण कुक्षी महिला मंडल द्वारा किया गया। प्रियल दोषी सेंधवा की सुमधुर आवाज में भजन की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। श्री बावनगजा जी छात्रावास मे अध्यानरत बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई , अंजड़ महिला मंडल कें सामुहिक नृत्य, धरमपुरी महिला मंडल द्वारा श्री आदिनाथ भगवान पर नृत्य नाटिका , सकून जी धरमपुरी द्वारा हास्य नाटक ने सभी को रोमांचित किया । आयोजन की सफलता में निमाड़ महिला मंडल की महा मंत्री श्रीमती नीना गोधा एवं समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष बरखा बड़जात्या किया, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रचना रावका का मंच संयोजन मे विशेष मे योगदान रहा,
अंत में कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना जैन ने ट्रस्ट कमेटी एवं मेला संयोजक कमेटी का आभार व्यक्त किया। आयोजन की जानकारी निमाड़ महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सोनल गंगवाल ने दी.
