रत्नत्रय के धारी तीन जैन दिंगबर जैन आचार्यों का हुआ मंगल मिलन धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट 

धर्म

रत्नत्रय के धारी तीन जैन दिंगबर जैन आचार्यों का हुआ मंगल मिलन धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट 

बडवानी

शनिवार प्रातः बड़वानी की वसुंधरा पवित्र हो गई जिसने भी ये नजारा देखा वो अपने आप को धन्य महसूस कर रहा था अवसर था दिगम्बर जैन परम्परा के तीन आचार्यों जिनमें सबसे प्रमुख परम पूज्य गणधराचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी, परम पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि जी,परम पूज्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज का मंगल मिलन हुआ और अपनी पावन चरण रज से इस नगर को पवित्र कर दिया और आचार्यों की जयकारो से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया और जैन धर्म की जय जय कार से गूंज उठा,।

 

 

दोनों आचार्य पद विहार करते हुए सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी के दर्शनार्थ पधारे है और विप्रणत सागर जी कुछ दिनों पहले ही बड़वानी ,बावनगजा पधारे आपने ही दोनों आचार्यों की बड़वानी ने मंगल आगवानी समाज के लोगों के साथ की ,बड़वानी समाज के महिला पुरुष,युवा,बच्चों ने समस्त आचार्यों के और संघ के मुनि क्षुल्लक महाराज के पाद प्रक्षालन कर, श्रीफल चढ़ा कर मंगल आरती उतारी और मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर बड़वानी नगर में मंगल प्रवेश कराया।

 

 

 

स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य भगवन्तों ने बेहद ही मजाकिया और वात्सल्य मई आशीर्वचन देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की ,साथ ही आहारचर्या सम्पन्न हुई,वही आज प्रातः मुनि श्री प्रणुत सागर जी का मंगल बिहार बावनगजा सिद्ध क्षेत्र के लिए हुआ जहां समाज और ट्रस्ट कमेटी ने मुनि संघ की मंगल आगवानी की ,दोपहर में भक्तामर विधान ध्वजारोहण मुनि श्री प्रणुत सागर जी और मुनि श्री जय कीर्ती जी के ससंघ सानिध्य में पंडित मौसम शास्त्री के द्वारा संपन्न हुआ ,दोपहर को ही तीनों आचार्यों का ससंघ बड़वानी से मंगल बिहार बावनगजा सिद्ध क्षेत्र के लिए हुआ , मेला कमेटी के संयोजकों ने बताया मुनि श्री प्रणुत सागर जी और मुनि श्री जय कीर्ती जी और ट्रस्ट कमेटी ने तीनों आचार्यों के पाद प्रक्षालन,आरती उतार कर श्रीफल भेंट कर बड़े ही भक्ति भाव और धूम धाम के साथ मंगल आगवानी की, शाम को भगवान और सभी आचार्यों मुनियों की आरती संपन्न हुई,रात्रि में डॉक्टर शंभूसिंह मनहर ‘ खरगोन के संचालन में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें देर रात तक दर्शकों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया

 

,ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोशी और महा मंत्री नरेश मामा ने बताया कि आज प्रातः भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा पर 1008 कलशों से मस्तकाभिषेक होगा जिसको की पहली बार वार्षिक मेले में तीन तीन आचार्यों सहित तीन मुनि, तीन क्षुल्लक,आर्यिका सहित चतुर्विध संघ के सानिध्य में संपन्न होगा ,प्रातः भव्य शोभा यात्रा के साथ समाज के श्रावक श्राविका तलहटी से बड़े बाबा के चरणों में पहुंचेंगे । 

मनीष जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *