मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के एत्मादपुर आगमन पर एत्मादपुर वासियों के चेहरे खिल उठे
एत्मादपुर
निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गम्भीर सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार आगरा से कुरावली के लिए चल रहा है|
इसी क्रम में मंगल विहार की श्रृंखला में मुनिवर ससंघ का पदार्पण 10 जनवरी को एत्मादपुर में हुआ। जहां एत्मादपुर ग्राम वासियों के चेहरे मुनिपुंगवश्री के आने से खिल गए|

बैंड-बाजों की ध्वनि के बीच गुरुवर के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा, उत्साह से भरे इस अविस्मरणीय वातावरण के बीच ही मुनिपुंगवश्री का पदार्पण श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुआ।




गुरुवर की आगवानी हेतु मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया था। मंदिर में हुए भव्य मंगल प्रवेश के बाद मुनिवर ने मंदिर जी के दर्शन किए और विश्वकल्याण की भावना भायी| और फिर भक्तों को मुनिसंघ के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों के साथ प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। गुरुवर के सानिध्य में प्रभु की शांतिधारा करने और गुरुवर के हाथों से गंधोदक लेने के बाद भक्तों के हर्ष का ठिकाना नहींथा।
एत्मादपुर में हुए पदार्पण के बाद गुरुभक्तों में यह विश्वास जाग गया कि जल्द ही एत्मादपुर का भी विकास होगा| इसके बाद एत्मादपुर वासियों को गुरुदेव ने अपने आशीर्वाद से अभिभूत करने के बाद निर्यापक मुनिपुंगवश्री ससंघ का मंगल विहार अपराह्न 3:00 बजे टूंडला के लिए हुआ|
गुरुवर के मंगल विहार में सहभागिता करने के लिए सैंकड़ों गुरुभक्तों का सैलाब नेशनल हाईवे पर उमड़ पड़ा। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार टूंडला,फिरोजाबाद, शिकोहाबाद,सिरसागंज होते हुए मैनपुरी के ग्राम कुरावली में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए चल रहा है। 15 जनवरी को संभावित मंगल प्रवेश होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
