जिस तरह खुशी और मुसीबत बिना किसी अपॉइंटमेंट के आ जाती है इस तरह अपने आप को हमेशा तैयार रखें अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

धर्म

जिस तरह खुशी और मुसीबत बिना किसी अपॉइंटमेंट के आ जाती है इस तरह अपने आप को हमेशा तैयार रखें अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज
औरंगाबाद/जयपुर।
अहिंसा संस्कार पदयात्रा जयपुर की और चल रही है उसी श्रुंखला में उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि मुसीबत आये तो होश ना खोयें और खुशी आये तो जोश पर कन्ट्रोल करे..!

 

बहुत कम लोग है जो आप बीती और पर बीती को ठीक से समझते हैं। यदि हम पर दुःख का पहाड़ आया और हमने जैसे तैसे उसका सामना किया, ठीक वैसे ही – जब किसी पर दुःख आये तो हम उसी भाव से उसे समझें। वरना इस दुनिया में ऐसे लोग ज्यादा है, जो कहते हैं – फूल आहिस्ते फेको – फूल बड़े नाजुक होते हैं। इसे ही कहते हैं – दुहरा जीवन।

 

 

सबका जीवन मूल्यवान है। हमारी खुशी और दूसरों की सफलता हमारे जीवन की उन्नति में वरदान सिद्ध हो सकती है। अधिकांश दुःख, परेशानी, पीड़ा, दर्द हमारी सोच पर निर्भर करते हैं। विचारों और भावनाओं के इन दो रूपों की तुलना हमें दूसरों के सुख शान्ति कल्याण के अनमोल जीवन बनाने में कारण बनेगी।

 

 

 

तीन मित्र धन की खोज में घुम रहे थे। चलते चलते अचानक एक मित्र को चांदी की खान दिख गई ओर वह कहते कहते चला गया – हमको हमारा मुकाम मिल गया। दूसरा मित्र उदास परेशान होकर आगे चला जा रहा था कि अचानक उसे भी सोने की खान दिखाई दी ओर वह खुशी से झूम गया और खदान में पहुंच गया। तीसरा मित्र – मरता क्या ना करता, रोते बिलखते, पैर पटकते हुये चला जा रहा था कि अचानक उसे हीरे की खदान दिखी और वह देखते ही बावला हो गया। जिसके भाग्य में जो था वह उसको मिल गया। इसलिए — किसी की खुशनसीबी से अपने आप को हैरान-परेशान मत करो बल्कि सोचो –परमात्मा के पास देर है अन्धेर नहीं…!!!

 

आज परम पूज्य गुरुदेव अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज जी ससंघ का भव्य मंगल 👣 पद विहार दिनाँक 15 जनवरी 2026, गुरुवार सुबह 7बजे
श्री कल्याणसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय, शाहपुरा, जिला-जयपुर से महात्मा गाँधी गवर्नमेंट स्कूल, लखेर, आमेर, जिला-जयपुर, राजस्थान 17 किलोमीटर के लिए हुआ।

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *