मुनि श्री योगसागर महाराज का 47 वर्षो के बाद आज होगा छबड़ा नगर में मंगल आगमन 

धर्म

मुनि श्री योगसागर महाराज का 47 वर्षो के बाद आज होगा छबड़ा नगर में मंगल आगमन 

छबड़ा

 परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज संघ का मध्यप्रदेश की धरा से राजस्थान की और मंगल आगमन हो चुका है।

 

 

उनके राजस्थान आगमन से राजस्थान वासियों में हर्ष एवम खुशी की लहर है और राजस्थान वासियों के चेहरे पर काफी उमंग उत्साह दिखाई पड़ता है।

 

विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवम गृहस्थ अवस्था के लघु भ्राता निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का मंगल विहार गुना वर्षायोग संपन्न करने के उपरांत राघोगढ़ कुंभराज होते हुए अजमेर राजस्थान की ओर चल रहा है ।

 

14 जनवरी की संध्या बेला में छबड़ा राजस्थान की कुछ दूरी पर स्थित लुहाड़िया परिवार के पेट्रोल पम्प पर आगमन हुआ जहां लुहाड़िया परिवार एवम समाज बंधुओं ने महाराज श्री संघ की अगवानी की । महाराज श्री का रात्रि विश्राम पेट्रोल पंप में ही रहा।

 

   आज होगी भव्य आगवानी

परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का 15 जनवरी 2025 की प्रातःबेला में मंगल आगमन होगा उन्हें नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर लाया जाएगा जगह जगह पाद प्रक्षालन मंगल आरती कर उनकी आगवानी की जाएगी।

 

 छबड़ा से जुड़ा गुरुदेव का इतिहास 

 कही दशकों पूर्व महाराज श्री का आगमन नगर में हुआ था तब वे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संघ में ऐलक अवस्था में थे उसके उपरांत आज गुरुदेव का मंगल आगमन मुनि अवस्था में संघ सहित हो रहा है। 

 

संभावना व्यक्त की जा रही है गुरुदेव चांदखेड़ी तीर्थ के दर्शन करते हुए राजस्थान के कई नगरो में ग्रामों में धर्म प्रभावना करेंगे।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *