मकर संक्रांति पर धर्मनिष्ठ जैन मारवाड़ा परिवार ने अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल वितरण कर हलवा पकौड़ी का नाश्ता कराया

धर्म

मकर संक्रांति पर धर्मनिष्ठ जैन मारवाड़ा परिवार ने अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल वितरण कर हलवा पकौड़ी का नाश्ता कराया

नैनवां जिला बूंदी

14 जनवरी 2026 बुधवार मकर संक्रांति पर्व पर धर्मनिष्ठ जैन परिवार द्वारा गरीब अनाथ लोगों को अपने हाथों से गर्म कंबल कोर्ट जर्सी वितरण किये एवं अपने हाथों से उन्हें नाश्ता भी कराया।

 

 

धन का सदुपयोग करना ही एक महान पुण्य का अवसर होता है हर वर्ष इस दिन नैनवा के श्रेष्ठि मोहनलाल कमल कुमार जैन मारवाड़ा परिवार यह सौभाग्य प्राप्त करता है  कस्बे में आने जाने वाले लोगों को रोक कर उन्हें अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल जर्सियां कोर्ट शाल वितरण किये एवं हलवा पकौड़ी का अल्पाहार नाश्ता भी दिया।

     

 

 

 

गरीब निर्धन लोगों ने बताया कि हम इस दिन का इस जगह का हर वर्ष इंतजार करते हैं यह गरीबों की सदेव मदद करने वाला ही परिवार है दिगंबर जैन संतों का भरपूर आशीष परिवार पर देखा गया है इस पुण्य के फल से आज परिवार दान पुण्य करने में अग्रसर रहकर अपने धन का सदुपयोग करता है यही जैन परिवारों के मुख्य लक्षण है।

 

 

दया धर्म ही पुण्य हैजहां पर दया और धर्म होते हैं वहां पर लक्ष्मी का निवास होता है

 

 

महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *