मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का जबलपुर में मंगल प्रवेश यदि आप चाहते हो कि आपका मन हमेशा खिला रहे तो अपने हृदय में गुरु को बिठालो प्रमाण सागर महाराज
जबलपुर सूरज उगता है और कमल खिला रहता है,उसी प्रकार गुरु का सानिध्य मिलता है,तो भक्त का हृदय खिल जाता है”यदि आप चाहते हो कि आपका मन हमेशा खिला रहे तो अपने हृदय में गुरु को बिठा लो यह उद्गार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में व्यक्त किए।
मुनि श्री ने चार बातें सुनाते हुये कहा कि जिसके हृदय में गुरु के प्रति भक्ती होगी उसका मन खिला रहेगा मुनि श्री ने कहा कि अपनी दृष्टि को खोलो और अपने विचारों से खुलो और अपने हृदय में श्रद्धा भक्ती का खेलो और खोलो।

उन्होंने उन्होंने 2004 की स्मृति को साझा करते हुए कहा कि 2004 मेंसब जवान थे आज बूढ़े हो गये उस समय जो उत्साह था उससे आज कयी गुना ज्यादा उत्साह देखने में आया उन्होंने कहा कि लगातार 8 माह तक आचार्य श्री समय सागर जी का आप लोगों ने लाभ लिया और आज आप लोगों ने जो उत्साह दिखाया है उससे ऐसा लगा कि प्यास बहूत गहरी है।

मुनि श्री ने कहा कि अभी तो हम आये है और कल से आपके लिये समयबद्ध कार्यक्रम रहेगा इसलिये सभी लोग समय का ध्यान रखें।
उपरोक्त जानकारी देते हुयेअविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि जैसे ही मुनिश्री का शिवनगर से मंगल विहार शुरू हुआ कि चारों तरफ गुरु भक्तों की लाईन लग गयी
और उनके इस मंगल प्रवेश में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी खटीक एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. अभिलाष पांडे पूर्व राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन के श्री शरद जैन तथा क्षेत्रीय पार्षदश्री अतुल दानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुये मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
एवं शंकासमाधान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित पड़रिया ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312










