शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया कथा स्थल का दौरा,भूमि पूजन कर समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ
रामगंजमंडी!
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा रामगंज मंडी के क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर ने आज रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर में आगामी 23 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार के पंडित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन स्थल पर विधिवत पूजन अर्चन कर पंडाल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया!
मंत्री मदन दिलावर ने विधिवत पूजन अर्चन कर और भगवान गणेश की आरती कर कार्य का शुभारंभ किया! इस अवसर पर नगर पालिका रामगंज मंडी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, उप जिला प्रमुख कोटा कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा के देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, भाजपा के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र काला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, पंचायत समिति खैराबाद के विकास अधिकारी समय सिंह मीणा सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे!
श्री मदन दिलावर ने कथा स्थल पर घूम कर एक-एक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए! मंत्री दिलावर ने पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष जोर दिया! उन्होंने कहा कि 500 बीघा में जमीन को समतल कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पार्किंग में प्रवेश के लिए चारों तरफ से मार्ग बनाए जाएं ताकि पार्किंग में जाम की स्थिति नहीं बने और लोगों को तकलीफ ना हो! 






श्री दिलावर ने कथा स्थल,पार्किंग तथा पूरे प्रवेश मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की भी निर्देश दिए! उन्होंने कहा कि सभी जगह पर आवश्यकता अनुसार बड़ी-बड़ी लाइट लगाई जाए क्षेत्र में कहीं भी अंधेरा या कम प्रकाश जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए!
कथा स्थल पर आवास की व्यवस्था और विशेष कर महिलाओं के लिए स्नानागार बनाए जाने वाले स्थान को मंत्री ने स्वयं जाकर देखा तथा महिलाओं के स्नान के लिए पक्के व साफ तथा कीचड़ मुक्त स्नानागार बनाने की निर्देश दिए!
मंत्री दिलावर ने कहा कि यहाँ बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा की जा रही कथाओं में देश की सबसे बड़ी कथा होने वाली है जिसमें 5 से लेकर 7 लाख लोगों के आने का अनुमान है! ऐसी स्थिति में हमें हर तरह से सभी तैयारियां को सुनिश्चित करना है ताकि यहां आने वाले मेहमान जब यहां से जाएं तो उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत ना हो!








