सुखोदय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का बड़े धूमधाम से चंद्रप्रभु टीम की विजय के साथ हुआ समापन*

खेल

🙏*सुखोदय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का बड़े धूमधाम से चंद्रप्रभु टीम की विजय के साथ हुआ समापन*

दिनांक 9 जनवरी 2026 को श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसिया जी नौगामा के ग्राउंड पर SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का समापन बड़े धूमधाम से हुआ सुखोदय प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पिछले 7 दिनों से सुखोदय क्षेत्र नौगामा के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ *आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को मुनिसुव्रत टीम एवं चंद्रप्रभु टीम के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया।*

सुरेश चंद्र गांधी जैन समाज प्रवक्ता की रिपोर्ट

इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच मैं चंद्रप्रभु टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की साथी मुनिसुव्रत टीम उपविजेता रही।

फाइनल मैच के दौरान गांव के सभी नागरिक भारी मात्रा में उपस्थित रहे।

फाइनल मैच के अंपायरिंग श्री कल्पेश जी पंचोरी एवं श्री विपुल जी गांधी द्वारा की गई।

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच महिम पिंडारमिया रहे। पूरी टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर का अवार्ड रीगल गांधी को दिया गया साथ ही पूरी सीरीज में बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी रीगल गांधी को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मैच की जीत के अवसर पर टीम के स्पॉन्सर श्री राजेश जी पिंडारमिया द्वारा सभी खिलाड़ियों का अभिवादन एवं स्वागत किया गया।

मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में श्रीमान राजेश जी गांधी एवं मुकेश जी गांधी द्वारा पूरे मैच का आंखों देखा हाल बताया गया स्कोर शीट का संधारण दर्शन पंचोरी द्वारा किया गया।

पूरी टूर्नामेंट के दौरान ऑनलाइन स्कोरिंग एवं लाइव प्रसारण के लिए आदित्य पंचोरी, अमित गांधी, नितेश पिंडारमिया द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विजेता टीम और उपविजेता टीम दोनों टीमों के ट्रॉफी के स्पॉन्सर दर्शन फर्नीचर अखिल गांधी द्वारा प्रदान की गई🙏🏻🏏🏏 इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी द्वारा सफल आयोजन पर सभी का आभार प्रकट किया🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *