सही कार्य करने के परिणाम हमेशा अच्छे ही आते हैं लेकिन सही कार्य वह हैं इसके उद्देश्य कभी गलत ना हो अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज
औरंगाबाद/गुड़गांव हरियाणा
एक शिष्य ने गुरू से पूछा – गुरुजी हम कैसे जीयें-? सन्त ने कहा – दो दिन साथ रहो, सब समझ जाओगे कि कैसे जीना है-? शिष्य गुरू चरणों में ठहर गया। एक भक्त आया और सन्त के चरणो में मिठाइ का डिब्बा चढ़ा कर बैठ गया। सन्त ने डिब्बा उठाया और पीठ करके सारी मिठाई खा ली। वह भक्त गुस्सा होकर चला गया कि हमको सन्त ने प्रसाद भी नहीं दिया। कुछ देर में एक भक्त फल लेकर आया और सन्त के चरणों में चढ़ाकर बैठ गया। सन्त ने फल उठाये और फैंक दिये। वह भक्त सोचने लगा कि सन्त ने फल स्वीकार नहीं किया और पीछे फल फेंक दिये। फिर एक भक्त मिठाई और फल लेकर आया। सन्त ने सबको मिठाई और फल प्रसाद में बांट दिया, सब खुश हो गये।सन्त ने शिष्य से कहा – समझ आ गया कैसे जीना चाहिए-? शिष्य बोला गुरुदेव कुछ भी समझ नहीं आया – कृपया आप ही इस रहस्य को बतायें-? सन्त ने कहा – जिस परमात्मा ने आप हमको सब कुछ दिया, तुमने उसको धन्यवाद तक नही दिया। ये अन्याय पूर्ण जीवन है। दूसरा – भक्त ने फल चढ़ाये और हमने वो फल फैंक दिये – यह मनुष्य जीवन परमात्मा प्रदत्त उपहार है जिसका हम उपहास उड़ा रहे और मूल्यवान जीवन को कामना वासना की आग में झुलसा रहे हैं। तीसरा – भक्त फल और मिठाई लेकर आया और हमने वह मिठाई और फल सबको प्रसाद में बांट दिया – मनुष्य जीवन परोपकार मय जीओ, और सबको जीने दो।
उपरोक्त उदगार प्रकट करते हुए आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज ने कहा हँसो और हसाओ, खुश रहो और दूसरों को खुश रहने दो, जीओ और सबको जीने दो। जिसने हमको सब कुछ दिया, उस परमात्मा को धन्यवाद दो।



आचार्य श्री ने आगे कहा मनुष्य जीवन को व्यर्थ मत गवाओ। अहंकार, नफरत, ईर्ष्या, द्वेष, लोभ, लालच की प्रवृतियों ने हमारे अच्छे सुन्दर मानव जीवन को नष्ट नाबूत कर दिया। माता, पिता, गुरू और परमात्मा का आभार मानकर मनुष्य जीवन को सफल सार्थक करो…!!!
परम पूज्य गुरुदेव अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज जी ससंघ का भव्य मंगल 👣 पद विहार दिनाँक 9 जनवरी 2026, शुक्रवार सुबह में 7.15 बजे सिद्धांत तीर्थ क्षेत्र, शिकोहपुर, गुरुग्राम, हरियाणा से श्री 1008 महावीर स्वामी दिगम्बर अतिशय क्षेत्र,गांव -कासन मानसेर गुरुग्राम,हरियाणा 9 किलोमीटर के लिए होगा
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



