दिव्य योग साधना शिविर आचार्य श्री गुणधरनंदी महाराज सानिध्य प्रश्न समझ में आते ही सभी ने हंसते-हंसते हाथ उठाएआचार्य श्री ने पूछा कितने करोड़पति
छत्रपति संभाजीनगर./औरंगाबाद
जाबिंदा मैदान पर मंगलवार को सूर्योदय के समय ‘दिव्य योग साधना’ शिविर की शुरुआत हुई. शुभ्र वेश में आए हजारों साधक बैठे थे. आचार्य गुणधरनंदी गुरुदेव ने अचानक प्रश्न किया कि यहां बैठे लोगों में से कितने लोग करोड़पति हैं. यह सुनकर सभी कुछ क्षण के लिए सकपका गए. किसी ने भी हाथ नहीं उठाया. तब आचार्यजी ने कहा-‘घबराइए मत, आपके पास इनकम टैक्स वाले नहीं आने वाले हैं. अरे, आप सभी करोड़पति हैं. क्योंकि, भगवान ने आपको यह अनमोल शरीर दिया है. यह उत्तर सुनते ही सभी ने हंसते-हंसते अपने दोनों हाथ ऊपर कर लिए।
खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत पार्श्वनाथ मंदिर की ओर से सात दिवसीय दिव्य योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर मंच पर छत्रपति संभाजीनगर के जाबिदा मैदान पर दिव्य योग साधना शिविर के पहले दिन साधकों ने नटराज नृत्य’किया।.

इस बेला में आचार्य गुणधरनंदी गुरुदेव के साथ उपाध्याय विरंजनसागर महाराज, सौभाग्यमति माताजी उपस्थित थे. मंगलवार को इस शिविर का पहला दिन था. मानसिक स्थिति सुदृढ़ रखने के लिए शुरुआत में कुछ योग के प्रकार करके दिखाए गए. आचार्यश्री ने कहा कि आप आभूषण पहनते हैं, उनकी देखभाल करते है,लॉकर में सुरक्षित रखते हैं. इतनी सावधानी इसलिए रखते हैं क्योंकि आभूषण मूल्यवान होते हैं. लेकिन इस दुनिया में सबसे मूल्यवान हमारा शरीर है. आपका मस्तिष्क 25 लाख कंप्यूटर के बराबर है. आपकी आंखें एक साथ 5 किलोमीटर तक देख सकती हैं. शरीर के अन्य अंग भी उतने ही मूल्यवान हैं. लेकिन आप उनकी सुरक्षा की ओर कभी ध्यान नहीं देते. ‘हंसेंगे तो जिएंगे’ कहते हुए सभी से पहाड़ी हास्य करवाया गया. अंत में नटराज नृत्य कराते हुए सभी को आत्मानंद का अनुभव कराया. 




शिविर का आनंद विभागीय आयुक्त जीतेंद्र पापलकर ने भी लिया.शिविर सफलता के लिए खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत के सभी पदाधिकारी परिश्रम कर रहे हैं
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

