गौ माता चौराहा, रामगंजमंडी — कार्य तेज़ी से अंतिम चरण की ओर

राज्य

गौ माता चौराहा, रामगंजमंडी — कार्य तेज़ी से अंतिम चरण की ओर

रामगंजमंडी।

नगर के प्रमुख गौ माता चौराहा पर चल रहा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य अब तेज़ी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल बाफना भाजपा शहर अध्यक्ष शैलेश काला भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन युवा नेता कालू नाकोड़ा निखिल सुमन युवा नेता अंकुर डांगी युवा नेता राजकुमार धाकड़ दिलीप पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा चौराहे का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गौ माता की मूर्ति एवं उसके स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की देरी न हो। साथ ही, मूर्ति की गुणवत्ता, मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्ष पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल ने बताया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और आसपास के क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है, जिससे यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की पहचान का प्रतीक बन सके।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में गौ माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है, जो बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के कर-कमलों से संपन्न होगा। इस अवसर पर नगर में विशेष आयोजन एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।

 

 

 

नगरवासियों ने इस परियोजना को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता चौराहा न केवल धार्मिक महत्व रखेगा, बल्कि रामगंजमंडी के सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। पालिका अध्यक्ष मेडतवाल ने बताया कि 18 जनवरी 2026 तक तय समय पर कार्य पूर्ण करवाया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *